{"_id":"7af87bb6-8a41-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"enhance-your-beauty-with-fruits","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन फलों से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
इन फलों से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 11 Mar 2013 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूबसूरती को बरकरार रखने और त्वचा की समस्याओं से छुटकारे के लिए अब आप कॉस्मेटिक्स पर पैसा बहाना छोड़ दें और कुछ नैचुरल ट्राइ करें। कुछ ऐसे फल हैं जो आपके बजट को भी बिगड़ने नहीं देंगे और आपको कुदरती निखार भी देंगे।
विज्ञापन
ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा से बातचीत के आधार पर जानिए ऐसे ही कुछ फलों के बारे में जो आपकी त्वचा की सभी समस्याओं का उपाय हैं।
कई समस्याओं से बचाए सेब
सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा को हमेशा तरोताजा रखते हैं। अगर नियमित सेब खाएं तो दांत साफ व मसूड़े मजबूत होते हैं जिससे आपकी मुस्कान में चार चांद लग जाएंगे। रोज एक सेब खाने से कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम होता है यानी फिटनेस के लिए भी सेब बेहतरीन फल है। साथ ही सेब के रस से सिर पर मसाज करने से बालों से तेजी से रूसी कम होती है।
विज्ञापन
विटामिन सी से भरा संतरा
संतरा विटामिन सी भरपूर है। यदि नियमित संतरे का जूस पिएं तो त्वचा के रंगत में निखार आता है और त्वचा जवां बनी रहती है। अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल आ गए हैं तो संतरे का जूस लगा सकते हैं, इससे डार्क सर्कल हल्के होते जाएंगे।
विज्ञापन
संतरे का जूस जितना गुणकारी होता है उतने ही गुणकारी इसके छिलके होते हैं। इसलिए संतरे का जूस प्रयोग करने के बाद इन्हें फेंके नहीं बल्कि अच्छी तरह से सुखाकर पाउडर बनालें। इस पाउडर से आप एक अच्छा स्क्रब तैयार कर सकते हैं।
इसके लिए एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें, इसमें एक चम्मच चंदन पाउडर और एक चम्मच कैलेमन पाउडर मिलाएं। अब एक चम्मच संतरे का जूस लेकर अच्छी तरह से घोल लें। हो गया आपका स्क्रब तैयार। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के-हल्के से मलें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें फिर साफ पानी से धो दें, आपकी त्वचा निखर आएगी।
एंटीऑक्सीडेंट्स भरी स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। त्चचा में निखार लाने के लिए स्ट्रॉबेरी का स्क्रब बनाकर प्रयोग करें। इसे बनाने के लिए एक स्ट्रबेरी पीस लें इसमें चंदन पाउडर, मसूर दाल पाउडर और थोड़ा सा दूध मिलाएं, बस हो गया आपका स्क्रब तैयार।
ढेरों फायदों से भरपूर पपीता
इसमें 'पैपीन' नामक एन्जाइम पाया जाता है जो पाचन शक्ति के विकास में सहायक होता है। यह चेहरे से मुंहासे और दाग-धब्बे तो हटाता ही है, साथ ही रंगत में भी निखार लाता है। अगर आपकी त्वचा सांवली है तो कच्चे पपीते का फांक लेकर अपनी त्वचा पर मलें, इससे आपका रंग खिलेगा।
झाइयों के निशान को दूर करने के लिए पपीते का स्क्रब प्रयोग करें तो आपको काफी फायदा होगा। इस स्क्रब को बनाने के लिए एक चम्मच दूध पाउडर, एक चम्मच चंदन पाउडर, एक चम्मच खसखस में कच्चे पपीते का गूदा मिलाएं और इसमें 5-10 बूंदे नीबू का जूस निचोड़ कर डालें।
अब इसे चेहरे पर लगाकर 2-3 मिनट हल्के हाथों से मलें फिर 10 मिनट छोड़ कर साफ पानी से चेहरा साफ करें।