फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   easy tips to enhance beauty in monsoon

बारिश में खूबसूरती बरकरार रखने के आसान उपाय

Fri, 05 Jul 2013 03:19 PM IST
किरण मिश्रा
किरण मिश्रा Updated Fri, 05 Jul 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
easy tips to enhance beauty in monsoon

बेशक बारिश में भीगना आपको भी पसंद होगा। पर इसके साथ अपनी खूबसूरती को भी बनाए रखना जरूरी है क्योंकि ऐसे मौसम में त्वचा और बालों से संबंधित समस्याएं अधिक होती हैं। आपकी थोड़ी-सी लापरवाही आपके सौंदर्य को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में जरूरी है स्किन और बालों की प्रॉपर केयर।

विज्ञापन

 
त्वचा की चमक कम न हो
इन दिनों माइल्ड साबुन का प्रयोग करना सही रहता है। सोप फ्री क्लींजर का प्रयोग करें। अल्फा हाइड्रोक्सिल एसिड से बने क्लींजर इस मौसम में त्वचा को सुरक्षा देते हैं। मृत त्वचा को हटाने के लिए सप्ताह में एक बार स्क्रब का इस्तेमाल जरूर करें।
विज्ञापन

 
मौसम कोई भी हो, मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें। बारिश के मौसम में त्वचा की नमी की जरूरत को पूरा करने के लिए लोशन बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। ज्यादा मेकअप करने से बचें। अगर बहुत जरूरी हो, तो वॉटरप्रूफ मेकअप का इस्तेमाल करें। पैर की उंगलियों के बीच और अंडर आर्म्स में एंटी फंगल पाउडर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम से बाल न होंगे बेहाल
हेयर एक्सपर्ट अहमद हबीब कहते हैं, `उमस भरा वातावरण हर तरह के बालों के लिए समस्याएं लेकर आता है। खासकर तैलीय बालों में परेशानी कुछ ज्यादा ही होती है। बाल टूटने के साथ इन दिनों रूसी की समस्या भी बढ़ जाती है। इसलिए बालों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। मानसून में हेयर जेल का इस्तेमाल न करें, क्योंकि डैंड्रफ होने की वजह से वह बालों की जड़ों में चिपक सकता है और इससे बाल चिपचिपे हो सकते हैं।'
 
अगर बालों में रूसी है, तो एंटी-डैंड्रफ शैंपू का प्रयोग करें। लेकिन हफ्ते में सिर्फ एक बार, क्योंकि यह बहुत हार्ड होते हैं। बाहर जाते वक्त लंबे बालों को बांधकर रखें। छोटे बालों में क्लचर या हेयर पिन लगाकर रखें।
 
कंडीशनर तो चाहिए ही शैंपू के बाद बालों के लिए कंडीशनर भी चाहिए। डॉ. रश्मि शेट्टी कहती हैं, `मानसून में बाल रहें हेल्दी तो समय-समय पर बालों में ऑयलिंग करना और सफाई रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए रोज रात को सोने से पहले उंगलियों की टिप से ड्राई मसाज करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। हफ्ते में एक बार हल्के गर्म तेल से बालों की मालिश करें। बालों में चमक लाने के लिए हल्के गुनगुने पानी में दो चम्मच सिरका मिक्स करें। फिर इस पानी को बालों में लगाएं।'  

इसके अतिरिक्त नींबू के रस को एक मग पानी में मिला लें और शैंपू करने के बाद इस पानी से बालों को धोएं। नींबू से आपके बालों की चमक बरकरार रहेगी और यह डैंड्रफ से भी आपके बालों की सुरक्षा करेगा।
 
बालों में चमक लाने के लिए शैंपू करने के एक घंटे पहले अंडे के सफेद भाग को बालों में लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ें। इसके बाद शैंपू करें।
 
डॉ. अपर्णा संथानम के अनुसार, बालों की साफ-सफाई के साथ संतुलित डाइट भी जरूरी है। इसमें प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ को भी प्रमुखता दें। बालों को हेल्दी बनाने के लिए हेयर पैक का इस्तेमाल करें। जैसे, दो अंडा, दही, आधे नींबू का जूस और कुछ बूंद शहद। सबको एक साथ मिक्स करें और इसे बालों की जड़ में लगाते हुए पूरे सिर में लगाएं। आधे घंटे तक इस पैक को लगाना है।  


जरूरी टिप्स
चिपचिपी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए चंदन पाउडर और गुलाब जल का पेस्ट चेहरे पर लगाएं। शहद और दही का पेस्ट भी त्वचा में इन दिनों निखार लाने का काम करते हैं।

अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो दूध की मलाई में गुलाबजल या नींबू मिक्स कर चेहरे पर लगाएं।

आंखों में ट्रांस्पेरेंट मसकारा और कलर्ड वाटरप्रूफ काजल पेंसिल लगाएं। लिपग्लॉस का प्रयोग न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed