फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   bridal makeup tips for summer weddings

गर्मियों में ब्राइडल मेकअप के दौरान ध्यान रखें ये बातें

Fri, 19 Apr 2013 05:09 PM IST
नेहा खन्ना, मेकअप आर्टिस्ट
नेहा खन्ना, मेकअप आर्टिस्ट Updated Fri, 19 Apr 2013 05:09 PM IST
विज्ञापन
bridal makeup tips for summer weddings

शादी के लिए तैयार होना है, पर ये गर्मी! पसीने की वजह से मेकअप तो टिकता ही नहीं, लेकिन बिना मेकअप पार्टी में जाने की बात तो सोच भी नहीं सकते।

विज्ञापन


मौसम को बदलना तो आपके हाथ में नहीं, मगर अपने मेकअप के अंदाज को जरूर बदल सकती हैं। इस मौसम अगर आपको मेकअप करना ही है, तो कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप अपने मेकअप को बहने से बचा सकती हैं।

विज्ञापन


मेकअप रखें लाइट और सॉफ्ट
ग्लोइंग स्किन, सॉफ्ट आइज, रोजी चीक और लिप्स, ये तीन स्टेप आपको गर्मी में नेचुरल लुक देने का काम करेंगे। इसलिए मेकअप को लाइट और सॉफ्ट ही रखें, ताकि पसीने से आपका मेकअप खराब न हो। आजकल ब्राइडल मेकअप में शिमर लुक ट्रेंड में है, इसलिए आप शिमर फाउंडेशन यूज करें, इससे पूरे चेहरे पर चमक आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटरप्रूफ फाउंडेशन बेहतर है
गर्मियों में वाटरप्रूफ फाउंडेशन का ही चुनाव करें। लेकिन चेहरे पर लिक्विड या क्रीमयुक्त फाउंडेशन लगाते समय आप किसी ठंडी जगह पर खड़ी हो जाएं। इससे मेकअप करते समय पसीना नहीं आएगा और फाउंडेशन सही तरह से लग जाएगा।

अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो ऑयल फ्री फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरे पर पाउडर का टच दें। चेहरे पर किसी तरह के निशान हों, मुहांसे या फुंसी हो, वहां फाउंडेशन लगाने से पहले कंसीलर लगाएं।

फाउंडेशन लगाने के बाद नाक, जॉ-लाइन और ठुड्डी के आसपास की त्वचा पर कॉम्पैक्ट लगाएं। कॉम्पैक्ट लगाते समय त्वचा को हल्का-सा स्ट्रेच करें, ताकि कॉम्पैक्ट फेस पर इकसार मिल जाए। अगर ब्लशर यूज कर रही हैं, तो पाउडर वाला ब्लशर ही चुनें।

नहीं बहेगी लिपस्टिक
अब बारी आती है लिपस्टिक लगाने की। गर्मियों में होंठों पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे, इसके लिए पहले होंठ पर हल्का फाउंडेशन लगाएं। उसके बाद लिपस्टिक का एक कोट लगाएं। फिर लिप लाइनर से होंठों को सही शेप दें। लेकिन ध्यान रहे, लिप लाइनर का कलर लिपस्टिक से मिलता जुलता ही हो।

अगर जरूरत न हो, तो लाइनर का इस्तेमाल करने से बचें। लिप लाइनर लगाने के बाद होंठों पर अपनी मनपसंद लिपस्टिक ब्रश की मदद से लगाएं। गर्मियों के लिए मैट लिपस्टिक सबसे अच्छी रहती है। लिपस्टिक में फ्युशिया, पिंक, पीच, चैरी कलर ट्रेंड में है।  


आंखों के लिए
शादी या अन्य पार्टी में भीड़ तो होती ही है। ऐसे में हल्का पसीना आने पर भी आंखों का मेकअप खराब होने लगता है। इससे बचने के लिए आंखों का मेकअप करते समय लिक्विड आइलाइनर के बजाय वाटरप्रूफ लाइनर इस्तेमाल में लाएं। आंखों के ऊपर पाउडर बेस्ड आईशैडो लगाएं।

दुल्हन के मेकअप में आंखों को स्मोकी लुक देने के लिए दो-तीन रंगों के आई लाइनर का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे आंखें उभरी हुई लगती हैं। काजल लगाने से पहले आंखों के नीचे कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं। फिर काजल लगाएं। इससे काजल फैलेगा नहीं।

ब्लशर का रंग ड्रेस से मैच कराएं
ब्लश-ऑन दुल्हन की ड्रेस से मैच करता हुआ हल्का लगाएं। इससे दुल्हन का मेकअप नेचुरल दिखेगा। ब्लशर में लाइट शेड जैसे पिंक, पीच कलर यूज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed