{"_id":"56da79374f1c1bb2058b4b1a","slug":"beauty-tips-to-wash-face","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनी त्वचा को पहचानिए, फिर चुनिए चेहरा धोने का तरीका","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
अपनी त्वचा को पहचानिए, फिर चुनिए चेहरा धोने का तरीका
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:02 PM IST
सार
- चेहरा धोने की गलतियां कर देंगी आपकी त्वचा खराब
- अलग अलग त्वचा के लिए है अलग तरीका
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विस्तार
बेशक आपको ये पढ़कर अटपटा लगे कि चेहरा धोने की भी कोई तकनीक होती है। लेकिन आपको जानकर शायद आश्चर्य हो चेहरा धोते हुए भी लोग कई गलतियां करते हैं। जानिए, चेहरे को धोते समय किन बातों खास ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन
हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि चेहरा साबुन या बॉडीवॉश से ना धोएं क्योंकि चेहरे की त्वचा बाकी अंगों के मुकाबले काफी संवेदनशील होती है। चेहरे को हमेशा अच्छे फेसवॉश से ही धोना चाहिए।
विज्ञापन
आप चाहे तो अपनी त्वचा के अनुसार फेसवॉश का चुनाव कर सकते हैं। यदि आपकी त्वचा ड्राई है तो ऐसे फेसवॉश का इस्तेमाल करें जिससे त्वचा की नमी बरकरार रहे। ड्राई स्किन के लिए केसर, हनी या मिल्क युक्त फेसवॉश का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो आपको एलोवीरा, मिंट या नीम युक्त फेसवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए।
Trending Videos
सही से चुनें अपना फेसवॉश
डेड स्किन के लिए स्क्रब फेसवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। फेसवॉश करते तरह बहुत ज्यादा गर्म या ठंडे पानी का इस्तेमाल ना करें इससे चेहरे की त्वचा खराब हो सकती है। आप ताजा पानी या गुनगुने का पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
चेहरे से गंदगी हटाने के लिए शहद में हल्का पानी मिलाकर उसे दस मिनट चेहरे पर लगाकर चेहरे संबंधित हर समस्या को दूर कर सकते हैं।
चेहरे को रगड़ने के बजाय हल्के हाथ से पफ आराम से त्वचा को साफ करें। इससे त्वचा ड्राई नहीं होगी।
चेहरे का धीरे-धीरे पोछें ना कि जोर-जोर से। साथ ही दिन में दो ही बार फेसवॉश से चेहरा धोएं अन्यथा चेहरे की त्वचा को नुकसान होगा।