{"_id":"04e1cfa23f153fe38f47c7be7c26ed33","slug":"beauty-tips-for-rose-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज़ डेः इन उपायों से गुलाब सी दिखेगी आपकी प्रेमिका","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
रोज़ डेः इन उपायों से गुलाब सी दिखेगी आपकी प्रेमिका
भारती तनेजा, ब्यूटी
Updated Fri, 07 Feb 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइन्स वीक का पहला दिन - 7 फरवरी यानी रोज़ डे। सदियों से ही गुलाब को प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता रहा है और गुलाबी निखार पाने की तमन्ना भी हर लड़की के अंदर तो होती ही है, हर लड़का भी अपनी ड्रीमर्ल किसी गुलाबी परी में ही देखता है।
विज्ञापन
पढ़ें - ये तोहफे देंगे, आपकी बांहों में होगी प्रेमिका
विज्ञापन
ऐसे में रोज़ डे पर जानिए ऐसे आसान उपाय जानिए उन उपायों के बारे में जो आपकी प्रेमिका के चांद से चेहरे को गुलाबी नूर दे सकते हैं। खासतौर पर लड़कियों के लिए टिप्सः
विज्ञापन
गुलाबी पोशाक
रोज़ डे गुलाबों सी नज़र आने के लिए अगर आप अपनी ड्रेस का चुनाव पिंक या रेड शेड में करेंगी तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
ऐसा करें मेकअप
मेकअप के लिए फेस पर अपने सिकन टोन से मैच करता बेस लगा लें। गालों पर रोज़ी झलक लाने के लिए पिंक कलर का ब्लशर लगाएं।
आंखों का जादू
यदि ड्रेस पिंक कलर की है तो आंखों पर मैचिंग शेड के अलावा ब्लू, पर्पल, वाइन या फिरोजी कलर का आईशैडो लगा सकती हैं पर यदि ड्रेस रेड कलर की है तो आप अपनी आंखों को लाइट ग्रीन से भी सजा सकती हैं।
ब्लैक या ब्राउन आईपेंसिल से आंखों को मृगनयनी सा बनाएं। यदि आप आईशैडो नहीं लगाना चाहती तो सिर्फ इलैकिट्रक ब्लू या एमरल्ड ग्रीन आई पेंसिल लगाकर भी आंखों की सुंदरता को बढ़ा सकती हैं।
पलकें हों कुछ ऐसी
लैशिज़ हल्की हैं तो इस वीक के शुरू होने से पहले ही आईलैश एक्सटेंशन करवा लें। इसके अंतर्गत पलकों पर एक-एक लैश चिपकाई जाती है। ये कृत्रिम पलकें लगभग 10 से 12 दिन तक यूं ही टिकी रहेंगी और आपकी पलकें बिना मसकारा लगाएं घनी व सुंदर लगेंगी।
यदि एक्सटेंशन न करवा सके तो पलकों को कर्ल करके उन पर मसकारा की डबल कोट लगा लें, इससे भी आंखें बड़ी व नशीली दिखेंगी।
कुछ नया आजमाएं
इस साल व्हाइट पेंसिल का चलन जोरों पर है ऐसे में आप आंखों के नीचे काजल पेंसिल की बजाय व्हाइट पेंसिल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे आंखें बड़ी भी नज़र आएंगी।
पंखुड़ियों से होठ
रोज़ डे पर अपने लिप्स को पेटल समान दिखाने के लिए उन पर बहुत लाइट कलर जैसे बबल गम पिंक, पेल पिंक, लेस पिंक या कैमियो पिंक कलर की लिपसिटक लगाकर टिशू पेपर से ब्लाट कर लें और फिर ऊपर से हल्का सा ट्रांस्परेंट लिपग्लास लगा लें, जिससे लिप्स नैचुरल पिंक व ग्लासी नज़र आएं।
अलग हो हेयरस्टाइल
रेड रोज़ के नाम ये दिन होता है। ऐसे में बालों में साइड लो बन बनाकर इसे नैचुरल रोज़ से सजा सकती हैं या फिर साफ्ट कल्र्स करवाकर बाल खुले भी छोड़ सकती हैं।