{"_id":"61deab0229c4bc5c8fcb01b92bb2e91f","slug":"beauty-tips-for-propose-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे होंगे तैयार तो कैसे नहीं होगा इकरार","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
ऐसे होंगे तैयार तो कैसे नहीं होगा इकरार
भारती तनेजा/एल्प्स ब्यूटी क्लीनिक एंड एकेडमी
Updated Sat, 08 Feb 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार का इजहार करने के लिए आज के दिन से खास मौका भला क्या होगा। वैलेंटाइन्स वीक का दूसरा दिन यानी प्रपोज डे उन दीवानों के लिए प्यार का इजहार करने का सही मौका है जो अब तक दिल की बात दिल में ही छिपाए बैठे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें - ये तोहफे देंगे, आपकी बांहों में होगी प्रेमिका
विज्ञापन
ऐसे में बात जब मेकअप और खूबसूरती की आती है तो प्रपोज डे पर स्पेशल दिखने के ये उपाय मददगार हो सकते हैं।
सैफ-करीना जैसा आपका भी हो टैटू
पहॉलावुड हो या बॉलीवुड, प्यार में अक्सर सितारे अपने चाहने वाले के नाम का टैटू जरूर बनवाते हैं। इस प्रपोज डे पर क्यों न आप अपनी स्टाइल के साथ बदलाव करें और स्टाइलिश सा टैटी या बॉडी ऑर्ट करवाएं।
विज्ञापन
ट्रैडिशनल मेकअप के इस फार्म में हल्का सा वेस्टर्न कल्चर आ जाने के कारण, ये मेकअप युवा वर्ग में बेहद लोकप्रिय है।
लड़किया इस मौके पर हार्ट शेप को अपने गले पर पेंडेंट के रूप में, बाजू पर बाजूबंद और पैरों पर पायल के रूप में बना सकती हैं। वहीं लड़कों के हाथ या गर्दन पर स्टाइलशि टैटू अपनी भावनाएं जाहिर करने का प्यारा तरीका हो सकता है।
जब वो थामें आपका हाथ
आपके हाथ उनके हाथों में हों तो खास तो होने चाहिए। यूं तो नाखूनों की खूबसूरती के लिए नेल आर्ट में रंग-बिरंगी नेलपॉलिश प्रयोग पहले से ही होता रहा है पर अब नाखूनों पर खास प्रकार की चित्रकारी और मीनाकारी भी की जाती है। इन पर लड़कियां अपने पार्टनर का नाम लिखवा सकती हैं या फिर अपने दिल की बात कहने के लिए नेल्स पर हार्ट भी बनवा सकती हैं।
पलकें झुकी तो इकरार समझो
जो बात, जुबां नहीं कह पाती वो अक्सर पलकें कह जाती हैं। इन्हीं पलकों से अपने पिया को मदहोश करने के लिए लड़कियां आईलैश एक्सटेंशन करवा सकती हैं। इससे पलकें बिना मसकारा लगाएं घनी व लंबी दिखाई देती हैं और लगभग 10 से 12 दिन तक यूं ही टिकी रहेंगी।
इसके अलावा आप आर्टीफिशियल लैशिज़ लगाकर भी अपनी पलकों पर प्यार का नशा घोल सकती हैं।