फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   beautiful skin with aloe vera

त्वचा का खूबसूरत अंदाज एलोवेरा के साथ

Thu, 09 May 2013 06:01 PM IST
रंजना तिवारी
रंजना तिवारी Updated Thu, 09 May 2013 06:01 PM IST
विज्ञापन
beautiful skin with aloe vera

हर मौसम में आपकी त्वचा खिली-खिली रहे, तो एलोवेरा सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। विशेषकर गर्मियों में तो एलोवेरा रामबाण का काम करता है।

विज्ञापन


यह त्वचा को मॉइस्चर ही नहीं करता, बल्कि मौसमी प्रभाव से त्वचा की सुरक्षा भी करता है। सनबर्न हो या शुष्क त्वचा, सारी समस्याओं को चुटकियों में दूर करता है एलोवेरा।
विज्ञापन



क्लींजर भी है एलोवेरा
क्या आप जानती हैं कि एलोवेरा स्किन क्लींजर का भी काम करता है। तभी तो इसका इस्तेमाल मुंहासों और चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए किया जाता है।

रोजाना एलोवेरा का एक छोटा टुकड़ा ले और इसे थोड़े पानी में उबालें। इसके बाद इसे शहद के साथ मिक्सी में पीसें। इस गाढ़े पेस्ट को मुंहासों पर 15 मिनट तक लगाएं। फिर देखिए इसका जादू!
विज्ञापन
विज्ञापन



खोने न दें नमी
यदि आपकी त्वचा शुष्क है, तो एलोवेरा से अच्छा और क्या हो सकता है आपके लिए। यदि नित्य इसके रस को चेहरे पर लगाएं, तो त्वचा की नमी बरकरार रहेगी। साथ ही इससे स्किन में कसाव भी आता है।


झुर्रियां नहीं सताएंगी
तेज धूप की वजह से चेहरे पर असमय झुर्रियां दिखने लगती हैं। मगर आप इसे रोक सकती हैं, एलोवेरा जेल से चेहरे की मालिश करके। इसका रस त्वचा में कसाव लाता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन-सी आैर ई त्वचा को अंदर से पोषित कर निखार लाने का काम करते हैं।



ज्यादा देर तक धूप में रहने से सनबर्न की समस्या होती है। खासकर गर्मियों में यह समस्या बढ़ जाती है। इससे स्किन पर कालापन आ जाता है। कभी-कभी तो त्वचा में जलन भी होने लगती है। ऐसा होने पर एलोवेरा जेल से चेहरे की मालिश करना अच्छा रहता है।


ब्यूटी प्रोडक्ट में भी एलोवेरा
एलोवेरा का सबसे बड़ा फायदा है कि इसका कोई अतिरिक्त प्रभाव नहीं होता। अगर आप इसके नेचुरल रूप में ही इसका इस्तेमाल कर रही हैं, तो भी यह फायदेमंद ही है।

इतने सारे फायदों को देखते हुए बाजार में ऐसे कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट भी आने लगे हैं, जो एलोवेरायुक्त हैं। अगर आप भी इस तरह का कोई प्रोडक्ट खरीदने जा रही हैं, तो सबसे पहले अपनी त्वचा की प्रकृति जान लें। फिर सही प्रोडक्ट खरीदें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed