फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   anti dandruff hair packs

डैंड्रफ छूमंतर करेंगे ये तीन हेयर पैक्स

Mon, 01 Jul 2013 05:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 01 Jul 2013 05:34 PM IST
विज्ञापन
anti dandruff hair packs

बरसात के मौसम में बालों का ख्याल किसी चुनौती से कम नहीं है। गर्मी, प्रदूषण और गंदगी की वजह से बालों में डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या अक्सर हमारे लिए परेशानी का सबब होती है।

विज्ञापन


अगर आप भी इन दिनों डैंड्रफ से ज्यादा परेशान हैं तो इन तीन हेयर पैक्स को आजमाएं। हफ्ते में दो से तीन दिन अगर 15 से 20 मिनट आप इन्हें बालों पर लगाकर रखेंगे तो डैंड्रफ से छुटकारा पाना आपके लिए आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


नींबू और नारियल तेल
नारियल तेल को गुनगुना कर लें और उसमें एक नींबू का रस मिलाएं। उंगलियों से बालों की जड़ों में इसकी हल्की मसाज करें और लगाने के बाद 15 मिनट के लिए छोड़ दें। और अधिक प्रभावी बनाने के लिए गर्म पानी में तौलिया भिगोकर बालों पर बांध लें। फिर शैंपू करें। फर्क आप खुद महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेथी दाना और नारियल तेल
मेथी दाने को पीस लें और इसके पाउडर को गुनगुने नारियल तेल में मिलाकर लगाएं। बालों पर हल्की मसाज के बाद इसे 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर शैंपू करें। सप्ताह में दो दिन इसे ट्राइ करें।


नींबू और एलोवेरा
एलोवेरा न सिर्फ बालों को कंडिशन करता है बल्कि सिर को भी ठंडक पहुंचाता है। एलोवेरा के रस में तीन चम्मच नींबू का रस मिलाएं और बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर शैंपू करें। बालों में अधिक डैंड्रफ हो तो इसे रोज भी लगा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed