गर्मियों के दिनों में हर कोई त्वचा को काला होने से बचाने के लिए काफी मेहनत करता है लेकिन फिर भी चिलचिलाती धूप में सनटैन हो ही जाता है। लेकिन आप कुछ नुस्खों को अपनाकर धूप में भी त्वचा को काला होने से रोक सकते हैं। जानिए, आपको करना क्या होगा?
इन 5 नुस्खों से चिलचिलाती धूप में भी काली नहीं होगी आपकी त्वचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन 5 नुस्खों से चिलचिलाती धूप में भी काली नहीं होगी आपकी त्वचा
सन टैन को दूर करने के लिए एंटी एजिंग चंदन बेहद फायदेमंद होता है। घरेलू नुस्खों में चंदन की बहुत अहमियत है। ये त्वचा के लिए नैचुरल क्लीनजर माना जाता है। चंदन का लेप लगाने से त्वचा मुलायम, चमकदार और नरम हो जाती है।
चंदन और हल्दी को बराबर मात्रा में लेकर गुलाब जल में घोलकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को धूप में काली पड़ी त्वचा पर लगाएं। लेप सूखने पर पानी से धो लें। इस नुस्खें को सप्ताह में दो बार करें और अपनी नैचुरल त्वचा वापस पाएं।
इन 5 नुस्खों से चिलचिलाती धूप में भी काली नहीं होगी आपकी त्वचा
ओटमील रोम छिद्रो को साफ करने में अहम भूमिका निभाता है। त्वचा को नरम करने में भी ये बहुत फायदेमंद है। ओटमिल के साथ बटरमिल्क का इस्तेमाल करने से त्वचा का कालापन और गर्मी से होने वाले फफोलो को दूर करने में मदद मिलती है।
ओटमील पाउडर, बटरमिल्क और थोड़ा सा शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को 20 मिनट तक टैनिन वाली जगह पर लगाएं। सूखने पर ठंडे पानी से धो लें। संवदेनशील त्वचा में सन टैन होने पर ये नुस्खा बेहद फायदेमंद है।
इन 5 नुस्खों से चिलचिलाती धूप में भी काली नहीं होगी आपकी त्वचा
दूध से त्वचा को बहुत आसानी से साफ किया जा सकता है। इससे त्वचा भी बहुत अच्छी हो जाती है। केसर का त्वचा पर इस्तमाल त्वचा को चमकदार बनाता है और त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करता है।
दूध में केसर के कुछ दाने मिलाकर उसे रातभर प्रभावित जगहों पर लगाएं। सुबह पेस्ट को अच्छी तरह से धो लें। इससे टैनिंग भी खत्म होगी और त्वचा में रंगत भी लौटेगी।
इन 5 नुस्खों से चिलचिलाती धूप में भी काली नहीं होगी आपकी त्वचा
ऐलोविरा से त्वचा संबंधित कई बीमारियों को खत्म किया ज सकता है। त्वचा संबंधी कई समस्याओं को अकेले ऐलोविरा से दूर किया जा सकता है। त्वचा को पोषण देने से लेकर साफ रखने तक एलोविरा का इस्तेमाल किया जाता है।
आप काली पड़ चुकी त्वचा पर ऐलोविरा जेल मसलना चाहिए और रातभर उसे लगा रहने दें। सुबह ठंडे पानी से इसे धो लें। रोजाना इस नुस्खें को अपनाने से सन टैन आसानी से दूर होगा।