{"_id":"6ac74c880e002b7c09025254","slug":"uttar-pradesh-chief-minister-yogi-adityanath-outlines-sportsperson-appointment-in-up-police-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी आज 470 खिलाड़ियों को देंगे नियुक्ति-पत्र, कहा- पहले भर्तियों में चलती थी सिफारिश","category":{"title":"Events Coverage","title_hn":"इवेंट कवरेज","slug":"events-coverage"}}
यूपी: सीएम योगी आज 470 खिलाड़ियों को देंगे नियुक्ति-पत्र, कहा- पहले भर्तियों में चलती थी सिफारिश
Thu, 08 Oct 2026 01:25 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:25 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत चयनित 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद खेल और खिलाड़ियों के प्रति आए सकारात्मक बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में अब खेल संस्कृति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि मैदान में मेधा, उपलब्धि पर सम्मान और प्रतिभा को राष्ट्र सेवा का अवसर ही आज के नए उत्तर प्रदेश की पहचान है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि गुरुवार को कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत चयनित 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए जा रहे हैं।
470 खिलाड़ियों को मिले नियुक्ति-पत्र
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार की खेल प्रोत्साहन नीति के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटे से चयनित अभ्यर्थियों को सेवा में शामिल किया जा रहा है। इनमें
43 उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस), 295 आरक्षी (नागरिक पुलिस) और 132 आरक्षी (पीएसी) हैं। कुल 470 चयनित खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र सौंपकर उनके खेल कौशल और मेहनत का सम्मान किया गया।

Trending Videos
'2017 से पहले उपेक्षित था खेल कोटा'
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में खेल कोटा पूरी तरह उपेक्षित पड़ा था। उस दौर में भर्तियों के दौरान प्रतिभा और योग्यता के बजाय सिफारिश और पहुंच की चर्चा अधिक होती थी। वर्ष 2017 के बाद पारदर्शी व्यवस्था लागू होने से वास्तविक प्रतिभाओं के लिए सरकारी सेवा के द्वार खुले हैं।