फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Events Coverage ›   Sangeet Som Targets Akhilesh Yadav, Alleges Aurangzeb Mentality and Makes Claims About Family

सियासत: संगीत सोम का दावा- औरंगजेबी मानसिकता के हैं अखिलेश

Mon, 14 Sep 2026 09:03 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 14 Sep 2026 09:03 AM IST
सार

भाजपा नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘औरंगजेबी मानसिकता’ वाला बताया। उन्होंने अखिलेश और उनके परिवार को लेकर भी कई दावे किए।

विज्ञापन
Sangeet Som Targets Akhilesh Yadav, Alleges Aurangzeb Mentality and Makes Claims About Family
पूर्व विधायक संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्रकारों के सवालों पर भड़कने वाला बताया है। उन्होंने सपा प्रमुख ‘औरंगजेबी मानसिकता’ का होने का भी आरोप लगाया।  उन्होंने दावा किया अखिलेश जब ये पता चला था कि उनके पिताजी उन्हें हटाना चाहते हैं तो उन्होंने अपने पिता को औरंगजेब की तरह घर में कैद कर लिया था। 

विज्ञापन

 
सोम का दावा- एक दूसरे पर भरोसा नहीं करते चाचा-भतीजा 
संगीत सोम ने दावा किया कि अखिलेश यादव के परिवार में भतीजे की अपने दोनों चाचा से नहीं बनती है। उन्होंने दावा किया कि रामगोपाल यादव और अखिलेश एक दूसरे के घर पर 24 घंटे सर्विलांस रखते हैं। वो किससे मिलते हैं, कहां जाते हैं, क्या करते हैं अखिलेश यादव एक एक जानकारी अपने पास रखते हैं। क्योंकि उन्हें अपने चाचा पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश प्रदेश की किसी भी बहू बेटी के साथ हो रहे अपमान पर कुछ नहीं बोलते हैं। यहां तक कि अपनी पत्नी के अपमान पर भी वो कुछ कुछ नहीं बोले। संगीत सोम ने कहा, 'क्योंकि अखिलेश यादव के अंदर औरंगजेब की मानसिकता है। औरंगजेब के विचार हैं। और अखिलेश यादव इस औरंगजेबी मानसिकता से बाहर आना नहीं चाहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed