{"_id":"69cb837d180552928f0f23cb","slug":"zubeen-gargs-death-case-trial-may-come-to-an-end-within-a-month-says-cm-himanta-biswa-2026-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कब खत्म होगा जुबीन गर्ग का केस? असम के मुख्यमंत्री ने दी जानकारी; कहा- सिंगर के नाम पर हो रही साजिश","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
कब खत्म होगा जुबीन गर्ग का केस? असम के मुख्यमंत्री ने दी जानकारी; कहा- सिंगर के नाम पर हो रही साजिश
Tue, 31 Mar 2026 01:49 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:49 PM IST
सार
Zubeen Garg: सिंगर जुबीन गर्ग के निधन के मामले में एक अपडेट आया है। यह अपडेट असम के मुख्यमंत्री ने दी है। उन्होंने बताया है कि यह केस कब खत्म होगा।
विज्ञापन
जुबीन गर्ग, हिमंत बिस्वा सर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगर जुबीन गर्ग के निधन का केस अभी भी अदालत में है। हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सर्मा ने जानकारी दी थी कि सिंगर के केस की सुनवाई के लिए हाई कोर्ट ने एक फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया, ताकि हर दिन इस केस की सुनवाई हो सके। अब सीएम ने इस केस पर नई जानकारी दी है।
कब खत्म होगा जुबीन गर्ग का केस?
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सर्मा ने मीडिया से कहा है 'जुबीन गर्ग की मौत के मामले की सुनवाई एक महीने के भीतर खत्म हो सकती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कांग्रेस नेता चुनाव जीतने के लिए जुबीन के नाम का इस्तेमाल करने की साजिश रचते दिख रहे हैं।'

VIDEO | Assam polls: "Zubeen Garg's death case trial may come to an end within a month. Video on social media show Congress leaders conspiring to use Zubeen's name to win polls," says Assam CM Himanta Biswa Sarma. #AssamElections2026 #AssamPolls2026
विज्ञापन विज्ञापन
(Full video available on… pic.twitter.com/c77tCZJt1F — Press Trust of India (@PTI_News) March 31, 2026
पत्नी ने जताई थी नाराजगी
ख्याल रहे कि जुबीन गर्ग की पत्नी सैकिया गर्ग ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई थी कि जुबीन गर्ग के केस में अदालत में धीमी गति से सुनवाई हो रही थी। इसके बाद असम की कैबिनेट के एक फैसले के बाद गुवाहाटी हाई कोर्ट ने जुबीन के केस की सुनवाई के लिए एक स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया। 30 मार्च से इस केस की दैनिक सुनवाई शुरू हो चुकी है।

'धुरंधर 2' की कामयाबी के बीच इस लेखक ने की 'राजी' के मेकर्स की आलोचना, कहा- ये मेरी बड़ी भूल थी
जुबीन गर्ग
- फोटो : फेसबुक@Zubeen Garg
कब हुआ था जुबीन गर्ग का निधन?
आपको बता दें कि जुबीन गर्ग पिछले साल सितंबर में सिंगापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। इससे पहले 19 सितंबर को डूबने से उनका संदिग्ध हालत में निधन हो गया। उनके निधन के बाद कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अधिकारी ने जांच को ठहराया सही
25 मार्च को सिंगर के निधन के मामले को लेकर सिंगापुर के एक अधिकारी ने पुलिस कोस्ट गार्ड की इस जांच को सही ठहराया है कि गायक का निधन कोई साजिश नहीं थी। अधिकारी ने जुबीन की मौत को डूबने का मामला करार दिया था।