{"_id":"690de1c6db29a80e4604d97d","slug":"zohran-mamdani-throwback-rapper-video-to-mayor-story-email-viral-stereogum-2017-2025-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजनीति में आने से पहले यह बनना चाहते थे जोहरान ममदानी, अमेरिकी म्यूजिक वेबसाइट ने साझा किया पुराना वीडियो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
राजनीति में आने से पहले यह बनना चाहते थे जोहरान ममदानी, अमेरिकी म्यूजिक वेबसाइट ने साझा किया पुराना वीडियो
Fri, 07 Nov 2025 05:41 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Fri, 07 Nov 2025 05:41 PM IST
सार
Zohran Mamdani: जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क के नए मेयर बनते ही पिछले दो दिनों से वो लगातार सुर्खियों में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं राजनीति ज्वाइन करने से पहले वो कुछ और बनना चाहते थे। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
जोहरान ममदानी
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूयॉर्क के नए मेयर बने भारतीय मूल के जोहरान ममदानी इन दिनों सुर्खियों में हैं। लेकिन चर्चा केवल उनकी राजनीतिक जीत की नहीं, बल्कि उनके संगीत से जुड़े पुराने दिनों की भी हो रही है। हाल ही में अमेरिकी म्यूजिक वेबसाइट 'स्टेरियोगम' ने ममदानी का 2017 का एक ईमेल शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।
जब ममदानी थे मिस्टर कार्डेमम
राजनीति में कदम रखने से पहले जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क में एक रैपर के रूप में जाने जाते थे। उनका स्टेज नाम था मिस्टर कार्डेमम। साल 2017 में उन्होंने 'स्टेरियोगम' को एक मेल भेजा था, जिसमें उन्होंने अपनी नई रैप कंपोजिशन 'सलाम' के बारे में लिखा था। उस वक्त वो अमेरिका में मुस्लिम समुदाय के भय और पहचान पर बात करना चाहते थे।
यह खबर भी पढ़ें: दमदार या बेकार? जानें इमरान हाशमी और यामी गौतम की ‘हक’ देखकर नेटिजेंस ने दिए कैसे रिएक्शन; फिल्म पर कही ये बात
विज्ञापन
उन्होंने मेल में लिखा था- 'मैं एक न्यूयॉर्क स्थित रैपर हूं और मैंने अभी-अभी एक नया गाना 'सलाम' रिलीज किया है। यह बताता है कि अमेरिका में मुस्लिम होना कैसा महसूस होता है- डर और उस डर की जड़ें क्या हैं।' हालांकि उस समय यह मेल अनदेखा रह गया, लेकिन अब, जब वही रैपर न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने हैं, दुनिया उसी मेल की चर्चा कर रही है।
संगीत से सामाजिक संदेश तक
जोहरान ममदानी के गानों में सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश गहराई से झलकते हैं। उनका गाना 'सलाम' 2008 में आतंकवाद के आरोप में दोषी ठहराए गए 'होली लैंड फाइव' का जिक्र करता है और मुस्लिम समुदाय के प्रति भेदभाव की आलोचना करता है। उनका पहला रैप सिंगल 'कंडा' साल 2015 में रिलीज हुआ था, जिसमें उन्होंने बड़ी चुटीले अंदाज में भारतीय खाने- खासकर रोटी या चपाती को श्रद्धांजलि दी थी। इस गाने ने उन्हें स्थानीय कलाकारों में पहचान दिलाई।
माधुर जाफरी संग वीडियो वायरल
जोहरान ममदानी ने मशहूर भारतीय अभिनेत्री और कुकबुक लेखक माधुर जाफरी के साथ भी एक म्यूजिक वीडियो 'नानी' बनाया था। इस वीडियो में जाफरी सड़क किनारे फूड कार्ट में ममदानी के साथ रैप करती नजर आई थीं। यह वीडियो उनके दक्षिण एशियाई मूल और पारिवारिक जड़ों को सलाम करने वाला हास्यपूर्ण लेकिन दिल को छू लेने वाला प्रयोग था।
राजनीति की राह पर निकले जोहरान
रैप की दुनिया से निकलकर अब जोहरान ममदानी राजनीति के मंच पर हैं। लेकिन उनके अंदर की रचनात्मकता अब भी कायम है। न्यूयॉर्क के मेयर के रूप में जीत के बाद उन्होंने अपने भाषण का समापन बॉलीवुड फिल्म 'धूम' के फेमस गीत धूम मचाले पर किया। यह इशारा था कि मंच भले बदल गया हो, लेकिन ममदानी की आत्मा अब भी संगीत और ऊर्जा से भरी हुई है।
सोशल मीडिया पर 'रैपर मेयर' की चर्चा
ममदानी की यह कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। लोग कह रहे हैं कि यह एक ऐसा उदाहरण है जहां कला और राजनीति का मेल हुआ है। उनकी पुरानी ईमेल और गाने अब लाखों बार शेयर किए जा रहे हैं, और कई लोग उन्हें रैपर मेयर कहकर बुला रहे हैं। जोहरान ममदानी ने साबित कर दिया कि चाहे रैप हो या राजनीति- अपनी बात साफ और निर्भीक तरीके से कहना ही असली कला है।