फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zeenat Aman shared note on instagram about her biopic said You may dismiss this as the ranting of an old lady

Zeenat Aman: अपनी बायोपिक से खुश नहीं हैं जीनत, बोलीं- आप इसे एक बूढ़ी औरत की शिकायत समझ खारिज कर सकते हैं

Wed, 06 Mar 2024 09:25 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 06 Mar 2024 09:25 AM IST
सार

जीनत अमान अपने बेबाक और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'आप इसे एक बूढ़ी महिला की शिकायत कहकर खारिज कर सकते हैं, लेकिन मेरी राय है और मेरे लिए ये बात मैटर करती है।

विज्ञापन
Zeenat Aman shared note on instagram about her biopic said You may dismiss this as the ranting of an old lady
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिग्गज अदाकारा जीनत अमान एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में, निर्देशक राजीव चौधरी ने जीनत अमान के ऊपर बायोपिक बनाने की घोषणा की। इस फिल्म में जीनत का किरदार अभिनेत्री पायल घोष निभा रही हैं। अब स्वयं जीनत अमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए अपने मन की बात फैंस के साथ साझा साथ साझा की है।
विज्ञापन


मेरे बिना मेरी बायोपिक बनाना है मूर्खता 
जीनत अमान अपने बेबाक और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'आप इसे एक बूढ़ी महिला की शिकायत कहकर खारिज कर सकते हैं, लेकिन मेरी राय है और मेरे लिए ये बात मैटर करती है। मुझे शामिल किए बिना या मेरी कहानी जाने बिना मुझ पर बायोपिक बनाना मूर्खता है।'
विज्ञापन


Dakota Johnson: 'मैडम वेब' के बाद डकोटा ने सुपरहीरो फिल्मों से की तौबा, कहा- अब नहीं करूंगी ऐसी फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं सिर्फ जानती हूं अपनी सच्चाई 
जीनत अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'इंटरनेट पर या सार्वजनिक डोमेन पर मेरे बारे में जो जानकारी उपलब्ध है उनमें कितनी सच्चाई है यह सिर्फ मैं जानती हूं। बिना मेरी राय के या मेरी जिंदगी पर शोध किए बगैर अगर कोई फिल्म बनती है तो वह मेरे ख्याल से बायोपिक नहीं होगी। जैसे मैं खुद को जानती हूं वैसे मुझे कोई और नहीं जानता है।'

Box Office Collection Report: आर्टिकल 370 का धमाल जारी, लापता लेडीज समेत बाकी फिल्मों का ऐसा रहा हाल

कई राज दफन हैं मुझ में 
जीनत अमान ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उनकी फिल्म आज भी लोगों को काफी पसंद है। अभिनेत्री कहती हैं, 'लोगों ने मेरी फिल्में देखी हैं, लेकिन मेरी जिंदगी की सच्चाई सिर्फ मुझे पता है। मैं नहीं चाहती हूं कि मेरी बायोपिक में मुझे सिर्फ एक बोल्ड अभिनेत्री के तौर पर दिखाया जाए। अगर फिल्म बन रही है तो मुझ से बात की जाए, मेरी राय सुनी जाए मैं उम्मीद करती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed