{"_id":"65e4330f3f4bad6ffb0afd09","slug":"zeenat-aman-shared-an-insightful-story-how-she-taught-her-son-about-delicate-topics-about-men-women-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Zeenat Aman: जीनत अमान के कारण उनके बच्चों ने सुने ताने, फिर गुस्से में दोस्त को पीटने निकले एक्ट्रेस के बेटे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Zeenat Aman: जीनत अमान के कारण उनके बच्चों ने सुने ताने, फिर गुस्से में दोस्त को पीटने निकले एक्ट्रेस के बेटे
Sun, 03 Mar 2024 01:52 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:52 PM IST
सार
जीनत अमान अपने दौर में अपनी बेबाक अंदाज के लिए मशहूर थीं। उन्होंने अपनी फिल्मों में काफी बोल्ड किरदार निभाए हैं।
विज्ञापन
जीनत अमान
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जीनत अमान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देती हैं। अक्सर वे पुराने दिनों को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम से कई पोस्ट को साझा करती रहती हैं। जीनत के फैंस उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक तस्वीर को साझा की है। जीनत अमान का यह पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं ऐसा क्या लिखा है जीनत ने उस पोस्ट में-
बेटों को सुननी पर बुरी फब्तियां
जीनत अमान अपने दौर में अपनी बेबाक अंदाज के लिए मशहूर थीं। उन्होंने अपनी फिल्मों में काफी बोल्ड किरदार निभाए हैं। हाल ही में अभिनेत्री पुराने दिनों को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखती हैं, 'मैं एक ऐसी दुनिया की कल्पना करते-करते थक गई हूं, जहां स्त्री-पुरुष दोनों को समान रूप से देखा जाएगा। हां, इतना जरूर कहना चाहूंगी कि हमारा समाज पहले से थोड़ा बेहतर हुआ है, लेकिन अब भी पूरी तरह नहीं बदला है। मुझे अच्छे से याद है लोग मेरे बेटों को मेरी वजह से ताना देते थे। उन्हें मेरी वजह गंदी फब्तियां सुननी पड़ती थी। इससे वे काफी उदास हो जाते थे।'
ऑफ शोल्डर ड्रेस में रश्मिका ने दिखाईं दिलकश अदाएं
विज्ञापन
मां की इज्जत के लिए बेटे ने उठाया बैट
जीनत अमान अपनी बात जारी रखते हुए लिखती हैं, 'एक बार किसी लड़के ने मुझे लेकर मेरे छोटे बेटे को कुछ बहुत ही आपत्तिजनक बोल दिया था। उस बात ने उसे इतना परेशान किया था कि वह क्रिकेट बैट उठाकर उसे मारने जा रहा था। मैंने उसे रोका और समझाया कि ये दुनिया ऐसी ही है।'
जैकी के साथ रोमांटिक हुईं रकुल, साझा कीं शादी की नई तस्वीरें
आखिर कब बदलेगा समाज
जीनत अमान अक्सर नारीवाद और बराबरी के मुद्दों को सोशल मीडिया पर उठाती नजर आती हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, 'चाहे औरत कोई भी काम करे, उसे मर्द से कमतर ही आंका जाता है। जबकि औरतें नौकरी के साथ घर भी संभालती हैं। वे पारिवारिक जिम्मेवारी के साथ-साथ भावनात्मक बोझ भी ढोती हैं।' सोशल मीडिया पर जीनत के फैंस उनके हिम्मत की सराहना कर रहे हैं।