फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   zanai bhosle Pens Heart Touching Note for late grandmother Legendary singer asha bhosle says goodbye my love

'अलविदा माय लव'; दादी को अंतिम विदाई देने के बाद आशा भोसले की पोती जनाई का पोस्ट; बोलीं- फुरसत में कुछ लिखूंगी

Tue, 14 Apr 2026 07:53 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 14 Apr 2026 07:53 AM IST
सार

Zanai Bhosle Post For Asha Bhosle: आशा भोसले का कल सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण 12 अप्रैल को उनका निधन हो गया था। उनके निधन के बाद पोती जनाई भोसले का रो-रोकर बुरा हाल है। बीते दिन देर रात उन्होंने दादी को याद करते हुए पोस्ट साझा किया।

विज्ञापन
zanai bhosle Pens Heart Touching Note for late grandmother Legendary singer asha bhosle says goodbye my love
आशा भोसले-जनाई भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आशा भोसले का जाना संगीत जगत में एक दौर का अंत है। 12 अप्रैल को उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वे 92 वर्ष की थीं। दिग्गज गायिका को बीते दिन राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदा दी गई। अंतिम यात्रा में आए उनके चाहने वालों और शुभचिंतकों की आंखें नम थीं। परिवार गमगीन है। आशा भोसले की पोती जनाई भोसले दादी के निधन के बाद टूट गई हैं। अंतिम संस्कार के दौरान पूरे समय उनके आंसू नहीं थमे। मिलने आने वाले लोग उन्हें सांत्वना दे रहे थे। दादी के आखिरी सफर पर जाने के बाद जनाई ने देर रात सोशल मीडिया पर अपने दिल की बातें लिखी है।

विज्ञापन

zanai bhosle Pens Heart Touching Note for late grandmother Legendary singer asha bhosle says goodbye my love
आशा भोसले की पोती जनाई को सांत्वना देतीं तब्बू - फोटो : पीटीआई

जनाई ने किया लोगों का शुक्रिया अदा
जनाई भोसले का अपनी दादी आशा भोसले के साथ बहुत गहरा जुड़ाव था। दोनों को अक्सर इवेंट और फंक्शन में साथ स्पॉट किया जाता था। आशा भोसले के निधन के बाद जनाई के जीवन में एक खालीपन आया है। जनाई ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दादी के अंतिम संस्कार की एक तस्वीर साझा कर दिल के भाव लिखने की कोशिश की है। मगर, फिलहाल वे इतनी भावुक हैं कि कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं हैं। सिर्फ लोगों का शुक्रिया अदा किया है। 

बोलीं- 'जब मौका मिलेगा जरूर लिखूंगी'
जनाई भोसले ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है, 'भावनाओं का इतना सैलाब है। मुझे जब भी मौका मिलेगा तो मैं कुछ लिखूंगी, लेकिन फिलहाल मुझे यह जरूर कहना होगा कि आज और उसके बाद भी, ऐसे बहुत से लोग थे, जिन्होंने उनका सम्मान किया। उन्हें आदर दिया और सबसे बढ़कर, उन पर अपना ढेर सारा प्यार बरसाया। मैं दिल की गहराइयों से आप सभी का शुक्रिया अदा करती हूं। वह इस सम्मान की हर तरह से हकदार थीं। मुझे इस बात का एहसास है कि वह हम सभी के दिलों में हमेशा के लिए जिंदा रहेंगी। मुझे यकीन है खुद पर बरसता प्यार और यह आदर यकीनन उन्होंने भी यह सब ऊपर से देखा है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

zanai bhosle Pens Heart Touching Note for late grandmother Legendary singer asha bhosle says goodbye my love
आशा भोसले-जनाई भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम

जनाई ने लिखा- 'अलविदा माय लव'
जनाई ने दादी आशा भोसले के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर लिखा है, 'अलविदा माय लव। मेरी जिंदगी का प्यार'। बता दें कि जनाई ने भी दादी के नक्शे कदम पर चलते हुए संगीत की दुनिया में आगे बढ़ने का फैसला लिया है। बीते साल उनका गाना 'केहंदी है' काफी हिट रहा था। खुद दादी आशा भोसले ने पोती की तारीफ कर हौसला बढ़ाया था। जनाई ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत तो कर ही दी है। अब वे एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखने वाली हैं। वे 'द प्राइड ऑफ भारत- छत्रपति शिवाजी महाराज' से फिल्म डेब्यू करेंगी।



जनाई ने कहा था- 'दादी आप हमेशा मेरे साथ रहना'
बता दें कि जनाई भोसले ने एक बातचीत में कहा था, 'मुझे अपनी दादी से बहुत प्यार है। उनके साथ मेरा बहुत ही डीप कनेक्शन है। मैं बस उन्हें देखती रहती हूं और कभी-कभी रो लेती हूं'। उन्होंने बताया था कि दादी से कहती हैं, 'आप कभी मत जाना। हमेशा मेरे साथ रहना। मैं उन्हें किसी के साथ शेयर भी नहीं कर सकती। वो सिर्फ मेरी हैं'। यह बात कहते हुए जनाई भावुक हो गई थीं। जनाई को जिस बात का डर था, दादी को खोने का, वक्त ने उसी से सामना कराया है। आशा भोसले की पोती के लिए यकीनन यह बेहद मुश्किल वक्त है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed