फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zakir Hussain funeral to be held in San Francisco today time was not immediately known Details Inside

Zakir Hussain funeral: आज रात होगा जाकिर हुसैन का अंतिम संस्कार, सैन फ्रांसिस्को में होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Thu, 19 Dec 2024 08:39 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 19 Dec 2024 08:39 PM IST
सार

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि तबला वादक जाकिर हुसैन को गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। भारतीय समयानुसार जाकिर हुसैन आज रात 10:30 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।

विज्ञापन
Zakir Hussain funeral to be held in San Francisco today time was not immediately known Details Inside
उस्ताद जाकिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

विस्तार

 मशहूर तबला वादक और पद्म विभूषण से सम्मानित जाकिर हुसैन के निधन से हर कोई अभी तक स्तब्ध है। इस खबर ने दुनियाभर में उनके प्रशंसकों को गमगीन कर दिया। परिवार की तरफ से साझा की गई जानकारियों के मुताबिक वह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। अब खबर आ रही है कि आज सैन फ्रांसिस्को में जाकिर हुसैन का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


आज होगा जाकिर हुसैन का अंतिम संस्कार
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि तबला वादक जाकिर हुसैन को गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जाकिर हुसैन जी का अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार 19 दिसंबर (आज) को सुबह 9 बजे सैन फ्रांसिस्को (टाइम्स) में शुरू होगा, भारत में यह आज रात 10:30 बजे होगा। दुनिया के सबसे बेहतरीन तालवादकों में से एक हुसैन का 15 दिसंबर सोमवार को सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में फेफड़ों की बीमारी इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस  के कारण निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Zakir Hussain: तो उस्ताद जाकिर हुसैन निभाते मुगल-ए-आजम में युवा सलीम का किरदार, बेटे के लिए दोस्त से लड़े पिता
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम मोदी ने भी दी थी श्रद्धांजलि
15 दिसंबर भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए गमगीन दिन था। जाकिर हुसैन का जाना हर किसी को खल गया था। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज तक ने जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी थी। यही नहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक भावुक नोट लिखकर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने लिखा था, 'महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन से बहुत दुख हुआ, उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत में क्रांति ला दी और तबले को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई, उनकी लयबद्धता ने लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया और भारतीय संगीत को विश्व संगीत से जोड़ने में मदद की। वे सांस्कृतिक एकता के प्रतीक बन गए, उनके योगदान से आने वाली पीढ़ियां प्रेरित होंगी। परिवार और संगीत समुदाय के प्रति मेरी संवेदनाएं।

यह खबर भी पढ़ें: Zakir Hussain Death: हमेशा तबला गोद में रख सफर करते थे उस्ताद जाकिर हुसैन, सुर-ताल के साथ श्लोक-मंत्र भी सीखे


प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हुए थे जाकिर हुसैन
भारत के सबसे प्रसिद्ध संगीतकारों में से एक, प्रसिद्ध संगीतकार जाकिर हुसैन ने अपने करियर में चार ग्रैमी पुरस्कार जीते, जिनमें से तीन इस साल की शुरुआत में 66वें ग्रैमी पुरस्कार में मिले थे। उन्हें पद्म श्री (1988), पद्म भूषण (2002) और पद्म विभूषण (2023) से भी सम्मानित किया गया था।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed