फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yuzvendra Chahal spotted at bigg boss 18 set amid divorce rumours with Dhanashree Verma

Bigg Boss 18: तलाक की अफवाहों के बीच बिग बॉस के सेट पर पहुंचे चहल, श्रेयस अय्यर भी साथ नजर आए

Sat, 11 Jan 2025 09:32 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 11 Jan 2025 09:32 AM IST
सार

Bigg Boss 18:  तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल को  साथी क्रिकेटर्स  श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह के साथ सलमान खान के बिग बॉस 18 के सेट पर देखा गया। तीनों के वीकेंड के वार पर शामिल होने का दावा किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Yuzvendra Chahal spotted at bigg boss 18 set amid divorce rumours with Dhanashree Verma
बिग बॉस 18 के सेट पर युजवेंद्र चहल अन्य क्रिकेटर्स के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों अपनी तलाक की अफवाहों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच युजवेंद्र चहल अपने साथी क्रिकेटर्स  श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह के साथ सलमान खान के बिग बॉस 18 के सेट पर पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों इस हफ्ते के वीकेंड का वार एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन


तीनों ने एक साथ किया पोज
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तीनों क्रिकेटर्स ने पैपाराजी के लिए एक साथ पोज किया। इस दौरान चहल अपने साथियों के साथ हंसी-मजाक करते और काफी खुश नजर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tellychakkar Official ® (@tellychakkar)



क्यों उड़ रहीं तलाक की अफवाहें?
दरअसल, कुछ दिनों पहले युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम से अपनी पत्नी धनश्री की तस्वीरें डिलीट कर दी। दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया। इसके बाद से फैंस ने दोनों की शादी में समस्या होने की अटकलें लगानी  शुरू कर दी। देखते ही देखत यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने दोनों के तलाक की अटकलें लगानी शुरू कर दी। 

आरजे महव के साथ तस्वीरें हो रही वायरल
हाल ही में सोशल मीडिया पर चहल की आरजे महवश के साथ कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिसके बाद नेटिजन्स ने कयास लगाने शुरु कर दिए है कि क्या महवश ही वह मिस्ट्री गर्ल हैं, जिन्हें चहल के साथ कुछ समय पहले देखा गया था। सामने आई तस्वीरों में चहल आरजे महवश और उनके दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। महवश ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया। उनके कैप्शन में लिखा है, "क्रिसमस लंच कॉन फैमिलिया।" युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से शादी रचाई थी। शादी के चार वर्षों बाद अब उनकी तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। इन अफवाहों से कपल के फैंस चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed