फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Divya dutta going to debut in south cinema with mayasabha web series

Divya Dutta: बॉलीवुड में जलवा बिखेरने के बाद, अब दिव्या दत्ता इस तेलुगु सीरीज में आएंगी नजर; जानें अपडेट

Fri, 01 Aug 2025 01:23 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 01 Aug 2025 01:23 PM IST
सार

Divya Dutta Telugu Debut: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्या दत्ता अब तेलुगु सिनेमा इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। उनकी आगामी तेलुगु वेब सीरीज 'मायासभा' का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। 

विज्ञापन
Divya dutta going to debut in south cinema with mayasabha web series
दिव्या दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर अभिनेत्री दिव्या दत्ता बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों को दीवाना बनाने के बाद अब तेलुगु मनोरंजन जगत में भी जलवा बिखेरने को तैयार हैं। एक्ट्रेस 'मायासभा' नाम के वेब सीरीज से तेलुगु इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं, जिसका ट्रेलर भी गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। 

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट 
दिव्या दत्ता ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी तेलुगु वेब सीरीज 'मायासभा' का ट्रेलर शेयर किया। इस ट्रेलर में एक्ट्रेस राजनेता के रूप में नजर आ रही हैं और उनकी प्रेजेंस ने सीरीज में जान डालने का काम किया है। इस ट्रेलर को शेयर करते हुए दिव्या दत्ता ने कैप्शन में लिखा, ‘एक ऐसी कहानी, जिसने राज्य की किस्मत बदल दी।’

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)



लंबे समय से तेलुगु सिनेमा में आना चाहती थीं एक्ट्रेस 
पीटीआई से बातचीत में दिव्या दत्ता ने कहा, ‘पहली बार हमेशा खास होता है और मैं लंबे समय से तेलुगु सिनेमा का हिस्सा बनना चाहती थी। बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बीच बढ़ते तालमेल के साथ मुझे इस शो के साथ शुरुआत करने पर गर्व है।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी आगामी सीरीज बहुत ही शानदार होने वाली है। उन्होंने अपने निर्देशक और क्रू मेंबर्स का धन्यवाद किया है, जिनके कारण वह तेलुगु में डेब्यू कर रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Ravi Dubey: रामायण के लक्ष्मण रवि दुबे ने किए माता विंध्यवासिनी के दर्शन, शेयर कीं तस्वीरें; लिखा इमोशनल नोट

एक नजर दिव्या दत्ता के करियर पर 
दिव्या दत्ता ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में कीं,  जिनमें 'वीर जारा', 'बदलापुर' और 'छावा' जैसी फिल्में शामिल हैं। अब एक्ट्रेस 'मायासभा' नाम कि तेलुगु सीरीज में नजर आएंगी, जिसकी कहानी राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह सीरीज 7 अगस्त से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। इसमें साई कुमार, श्रीकांत अयंगर, नासर, तान्या रविचंद्रन, रवींद्र विजय और शत्रु जैसे कलाकार नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed