फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce Has Been Done Confirms lawyer

Yuzvendra-Dhanashree Divorce: धनश्री-चहल के तलाक पर कोर्ट से आया फैसला, वकील बोले- 'अब कुछ नहीं कहूंगा'

Thu, 20 Mar 2025 02:53 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 20 Mar 2025 02:53 PM IST
सार

Yuzvendra Dhanashree Divorce: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा तलाक के मामले को लेकर कई दिनों से सुर्खियों में हैं। बृहस्पतिवार को दोनों ने अधिकारिक तौर पर एक दूसरे से तलाक ले लिया है। 

विज्ञापन
Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce Has Been Done Confirms lawyer
युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

Yuzvendra Dhanashree Divorce: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा तलाक के मामले को लेकर कई दिनों से सुर्खियों में हैं। बृहस्पतिवार को दोनों ने अधिकारिक तौर पर एक दूसरे से तलाक ले लिया है। इस बात की तस्दीक उनके वकील ने की। मीडिया से बात करते हुए उनके वकील ने बताया कि 'तलाक हो गया है। शादी भंग हो गई है।' इस मामले में जब वकील से ज्यादा जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा 'कुछ नहीं, और कुछ नहीं कहूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)



 

अदालत ने 20 मार्च को फैसला करने का निर्देश दिया था
इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी अलग रह रही पत्नी धनश्री वर्मा को तलाक के समय छह महीने की कूलिंग पीरियड से छूट देने की याचिका को मंजूरी दे दी थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पारिवारिक अदालत को चहल और धनश्री की तलाक याचिका पर 20 मार्च तक फैसला करने का निर्देश दिया था।
RJ Mahvash: 'झूठ, लालच और फरेब..', धनश्री से तलाक की अटकलों के बीच चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का क्रिप्टिक पोस्ट

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce Has Been Done Confirms lawyer
युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
अदालत ने किया था फैसले में बदलाव
आपको बता दें कि चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों अलग रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने इस साल आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। इसके साथ ही उन्होंने छह महीने की अनिवार्य कूलिंग पीडियड माफ करने की मांग भी की थी। हालांकि, पारिवारिक अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद हाई कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया था। जिसके बाद तलाक की प्रक्रिया जल्द पूरी होने का रास्ता साफ हो गया था।
Chahal-Dhanashree Divorce: बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट पहुंचे चहल और धनश्री, तलाक पर कुछ ही देर में आएगा फैसला
 

दोनों ने सोशल मीडिया से हटाई थीं तस्वीरें
हाल ही में मीडिया में खबरें आईं थी कि चहल ने धनश्री के साथ अपनी तस्वीरें हटा ली थीं। इससे चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबरों को बल मिला। चहल महविश के साथ मैच देखने पहुंचे थे। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल थीं। इसके बाद धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें लिखा, 'हमेशा महिलाओं को दोष देने का चलन रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed