{"_id":"67dbca67a69efa0c8e0592d4","slug":"chahal-dhanashree-divorce-chahal-and-dhanashree-reached-bandra-family-court-decision-on-divorce-shortly-2025-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chahal-Dhanashree Divorce: बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट पहुंचे चहल और धनश्री, तलाक पर कुछ ही देर में आएगा फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Chahal-Dhanashree Divorce: बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट पहुंचे चहल और धनश्री, तलाक पर कुछ ही देर में आएगा फैसला
Thu, 20 Mar 2025 01:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बांद्रा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बांद्रा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:27 PM IST
सार
दोनों के तलाक पर आज कोर्ट फैसला सुनाएगा। दोनों अपने-अपने वकीलों के साथ कोर्ट पहुंचे और इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल और धनश्री
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
तलाक की अटकलों के बीच भारत के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर-डांसर धनश्री वर्मा बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट पहुंच चुके हैं। दोनों के तलाक पर आज कोर्ट थोड़ी ही देर में फैसला सुनाएगा। दोनों अपने-अपने वकीलों के साथ कोर्ट पहुंचे और इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
#WATCH | Mumbai | Cricketer Yuzvendra Chahal arrives at Bandra Family Court for hearing in his divorce proceedings pic.twitter.com/tltfYsd3hM
— ANI (@ANI) March 20, 2025विज्ञापन
#WATCH | Mumbai | Choreographer Dhanashree Verma arrives at Bandra Family Court for hearing of divorce proceedings with cricketer Yuzvendra Chahal pic.twitter.com/C6zSbtdM18
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 20, 2025
दोनों की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों अलग रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने इस साल आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। इसके साथ ही उन्होंने छह महीने की अनिवार्य कूलिंग पीडियड माफ करने की मांग भी की थी। हालांकि, पारिवारिक अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी।
इसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया था, जिससे तलाक की प्रक्रिया जल्द पूरी होने का रास्ता साफ हो गया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को चहल और धनश्री को तलाक के समय छह महीने की कूलिंग पीरियड से छूट देने की याचिका को मंजूरी दे दी थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पारिवारिक अदालत को चहल और धनश्री की तलाक याचिका पर 20 मार्च तक फैसला करने का निर्देश दिया था।
कुछ समय से चल रही अलग होने की खबरें
पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे चहल ने धनश्री के साथ अपनी तस्वीरें हटा ली थी। इससे चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबरों को बल मिला था। तलाक की अटकलों के बीच पिछले कुछ महीनों में कई बार चहल और धनश्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये फैंस को संकेत दिए थे और अपनी भावनाएं स्पष्ट की थीं। चहल और महवश की फोटो वायरल होने के बाद धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें लिखा, 'हमेशा महिलाओं को दोष देने का चलन रहा है।'