फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yograj Singh never demands fixed fee for Movies throughout his career revealed former cricketer turned actor

योगराज सिंह का खुलासा, फिल्मी करियर में कभी नहीं की फीस की डिमांड, कहते- 'लिफाफे में जो देंगे, मैं ले लूंगा'

Tue, 14 Oct 2025 09:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 14 Oct 2025 09:33 PM IST
सार

Yograj Singh On His Film Career: पूर्व क्रिकेटर एवं अभिनेता योगराज सिंह ने हाल ही में अपने फिल्मी करियर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया। उनका कहना है कि फिल्मों में काम करने के दौरान उन्होंने कभी फिक्स फीस की डिमांड नहीं की। उन्होंने वही फीस स्वीकार की, जो उन्हें दी गई।

विज्ञापन
Yograj Singh never demands fixed fee for Movies throughout his career revealed former cricketer turned actor
योगराज सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने कई चर्चित फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने मुख्य रूप से पंजाबी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा कई हिंदी फिल्मों और साउथ की फिल्मों में भी अहम भूमिका अदा की हैं। हाल ही में योगराज सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्मी करियर के दौरान कभी फीस की डिमांड नहीं रखी। उन्हें जो मिल जाता था, वही स्वीकार कर लिया करते।

विज्ञापन

200 फिल्मों में किया है काम
पूर्व क्रिकेटर और अभिनेता योगराज सिंह ने कई भाषाओं की 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनका कहना है कि अपने एक्टिंग असाइनमेंट के लिए वे कभी किसी फिक्स फीस की डिमांड नहीं किया करते थे। निर्माता जो भी राशि देते हैं, उसे स्वीकार कर लेते हैं। उन्हें करियर में फिल्मों के लिए 50,000 रुपये से लेकर 2 लाख और 9 लाख रुपये तक का भुगतान किया गया है। योगराज सिंह ने फाइववुड पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया।

एक हादसे से बदले एक्टर-क्रिकेटर योगराज सिंह, गलती का हुआ पछताव; बेटे युवराज और पत्नी से हाथ जोड़कर मांगी माफी

एक्टिंग के खिलाफ थे योगराज सिंह के पिता
योगराज ने 1970 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत को लेकर कई रोचक बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि उनके पिता उनके एक्टिंग में आने के फैसले के सख्त खिलाफ थे। खासकर जब उन्होंने अपने बाल कटवा लिए थे, जिससे उनके बीच पहले से ही तनाव था। अपने घर के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्मों पर चर्चा करना सख्त मना था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने किसी फिल्म की शूटिंग में बाधा नहीं डाली और न ही बुरे व्यवहार के कारण किसी को आर्थिक नुकसान पहुंचाया।
हालांकि, उन्होंने एक घटना का जिक्र किया, जब एक निर्माता के साथ उनका झगड़ा हुआ था, जिसने उन्हें चोट लगने के कारण ट्रेलर से बाहर निकाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- '50,000 रुपये में भी काम किया है'
योगराज सिंह ने फीस को लेकर कहा, 'मैंने इतनी सारी फिल्में और गाने किए हैं, लेकिन मैंने कभी औपचारिक रूप से फीस की डिमांड नहीं की। मैं उनसे कहता हूं, 'आप मुझे जो भी बंद लिफाफे में देंगे, मैं उसे स्वीकार करूंगा। मैंने कभी पैसे की मांग नहीं की। मेरा कभी कोई फिक्स वेतन भी नहीं रहा। कभी मैंने 2 लाख रुपये, तो कभी ढाई लाख रुपये में काम किया। कभी-कभी मैंने 50,000 रुपये में भी काम किया।

सेट पर हुआ था ऐसा किस्सा
इसी पॉडकास्ट में योगराज सिंह ने एक ऐसा किस्सा भी शेयर किया जब सेट पर एक बार उनके धैर्य और आत्मसम्मान की परीक्षा हुई। उन्होंने याद किया कि एक निर्माता ने शूटिंग के दौरान उनका अपमान किया था और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि ऐसा दोबारा न हो। एक्टर ने कहा कि जब यह घटना हुई तब वे जख्मी पैर के साथ शूटिंग कर रहे थे। योगराज ने कहा, 'एक बार, मैं जख्मी पैर के साथ एक फिल्म कर रहा था और उन्होंने मेरी कुर्सी वैनिटी वैन से निकालकर बाहर रख दी। मैंने उस आदमी से कहा, 'आज तुमने मेरी कुर्सी वैन से उतार दी है, अगर तुमने दोबारा ऐसा किया तो मैं उसी कुर्सी को लेकर तुम्हारा सिर कुचल दूंगा'। योगराज सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने काम का सम्मान किया है और कभी भी निर्माताओं को नुकसान नहीं पहुंचाया। बता दें कि योगराज सिंह, क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed