Yash Toxic: वैश्विक दर्शकों को साधेगी यश की 'टॉक्सिक', अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में होगी शूट
Yash Toxic: साउथ अभिनेता यश की फिल्म 'टॉक्सिक' पहली ऐसी बड़े पैमाने की भारतीय फिल्म होगी, जो अंग्रेजी और भारतीय भाषा दोनों में शूट होगी। साथ ही इस फिल्म में अंतरराष्ट्रीय कास्ट भी काम कर रही है।
विस्तार
‘केजीएफ’ फेम एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' पहली ऐसी बड़े पैमाने की भारतीय फिल्म होगी जिसका लेखन और फिल्मांकन अंग्रेजी और भारतीय भाषा कन्नड़ दोनों में किया जाएगा। फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित कई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में डब किया जाएगा।
अंग्रेजी और कन्नड़ में शूट होगी 'टॉक्सिक'
यश की ‘टॉक्सिक’ को निर्देशक गीतू मोहनदास ने लिखा और निर्देशित किया है। वह क्रॉस-कल्चरल स्टोरीटेलिंग को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है। अंग्रेजी और कन्नड़ दोनों में शूट की गई इस फिल्म का उद्देश्य विश्व स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराना है। कन्नड़ भारतीय दर्शकों को बारीकियों से समझती है, जबकि अंग्रेजी दुनिया भर में इसकी पहुंच सुनिश्चित करती है।
यह खबर भी पढ़ें: The Brutalist: एड्रियन ब्रॉडी की 'द ब्रूटलिस्ट' पर भारतीय रिलीज से पहले चली सेंसर की कैंची, इंटीमेट सीन हटाए
फिल्म को लेकर क्या बोलीं निर्देशक?
फिल्म को लेकर इसकी निर्देशक गीतू मोहनदास कहती हैं, “टॉक्सिक के लिए हमारा विजन एक ऐसी कहानी तैयार करना था, जो भारत और वैश्विक स्तर पर दर्शकों के साथ तालमेल बिठा सके। "हमने कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों में कहानी की बारीकियों को पकड़ने का प्रयास किया है, जिससे अलग-अलग भाषा और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के दर्शकों के लिए एक प्रामाणिक मिल सके। 'टॉक्सिक' कलात्मक दृष्टि और व्यावसायिक कहानी कहने की सटीकता रखती है। इसे दुनिया भर के दिलों और दिमागों से जुड़ने के लिए डिजाइन किया गया है।"
यह खबर भी पढ़ें: Hina Khan-Rocky: 'मेरे महबूब...खुशनसीब हूं कि मुझे तुम मिलीं', बॉयफ्रेंड रॉकी ने हिना खान पर लुटाया प्यार
फिल्म 'टॉक्सिक' के बारे में
फिल्म 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं। फिल्म में साउथ अभिनेता यश प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। गीतू मोहनदास के काम को ‘सनडांस फिल्म फेस्टिवल’ और ‘टोरंटो फिल्म फेस्टिवल’ सहित कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया गया है। फिल्म की अंतरराष्ट्रीय टीम में ‘जॉन विक’ और ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रेंचाइजी में अपने काम के लिए मशहूर जेजे पेरी के एक्शन सीक्वेंस और डीएईजी के विजुअल इफेक्ट्स शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में ‘ड्यून: पार्ट टू’ के लिए स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स के लिए ‘बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड’ जीता है।