Hina Khan-Rocky: 'मेरे महबूब...खुशनसीब हूं कि मुझे तुम मिलीं', बॉयफ्रेंड रॉकी ने हिना खान पर लुटाया प्यार
Hina Khan Boyfriend Rocky Jaiswal: हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे अपनी लेडी लव पर प्यार जताते नजर आए हैं।
विस्तार
अक्सर कहा जाता है कि प्यार और दोस्ती की परख मुश्किल वक्त में होती है। हिना खान कुछ ऐसे ही वक्त से गुजर रही हैं। वे तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और उनका उपचार चल रहा है। ऐसे वक्त में उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड रॉकी हरदम साथ हैं। हिना को दवाई देने से लेकर, डॉक्टर के यहां चेकअप के लिए जाने तक और वे हर तरह से ख्याल रख रहे हैं। बीते दिनों हिना ने एक पोस्ट शेयर कर रॉकी की काफी तारीफ की थी। अब रॉकी ने हिना के लिए एक लव नोट लिखा है।
हिना के लिए लिखा प्यारा नोट
रॉकी जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आज सोमवार को एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने हिना खान के लिए लव नोट लिखा है। अपनी और हिना की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए रॉकी ने लिखा है कि हिना को अपनी जिंदगी में पाकर वे खुशनसीब महसूस कर रहे हैं। रॉकी लिखते हैं, 'जिंदगी ने जब मुझे ऑरेन्ज दिए, तो मैंने उन्हें प्यार से बदल दिया'!
हिना की बहुदारी के लिए कहे ये शब्द
रॉकी ने आगे लिखा है, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे अपना हमसफर मिल गया। सबकुछ समझ में आता है, क्योंकि तुम मेरे साथ हो। माय लव, मैं तुम्हारे रूप में एक बेहद बहादुर महिला को जानता हूं, जो बेहद ईमानदार है। यह प्यार हमेशा रहेगा.. तुम और मैं'। दोनों के बीच इस प्यार को देख फैंस तारीफ कर रहे हैं। और दुआ कर रहे हैं कि यह जोड़ी हमेशा बनी रहे।
कौन हैं रॉकी?
हिना खान जहां अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं, वहीं रॉकी स्क्रिप्ट राइटर और प्रोड्यूसर हैं। कुछ वक्त पहले हिना खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि वे और रॉकी काफी वक्त से एक-दूसरे को जानते हैं। कोडिव 10 महामारी के बाद लगे लॉकडाउन के दौरान भी दोनों ने एक-दूसरे के साथ काफी वक्त गुजारा। हिना खान की बीमारी के वक्त रॉकी उनका खूब ख्याल रखते हैं।
View this post on Instagram