फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yash much awaited film Toxic Release Postponed know the reason why as per report

Yash Toxic: यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज टली? जानिए किसके साथ जमेगी 'केजीएफ' अभिनेता की जोड़ी

Thu, 05 Sep 2024 01:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 05 Sep 2024 01:56 PM IST
सार

'केजीएफ' स्टार यश की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी इसकी रिलीज में और समय लग सकता है। 

विज्ञापन
Yash much awaited film Toxic Release Postponed know the reason why as per report
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रॉकिंग स्टार यश अपने मेगा प्रोजेक्ट 'टॉक्सिक' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का पहला पोस्टर जब से जारी किया गया है, तभी से प्रशंसक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रोजेक्ट की घोषणा के बाद से ही इसकी रिलीज और बाकी स्टारकास्ट को लेकर कई अफवाहें सामने आईं। लेकिन अब फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर यह जानकारी सामने आई है कि इसकी रिलीज डेट टाली जा सकती है।  
विज्ञापन


आखिर क्यों टली 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'टॉक्सिक' में यश कई लीडिंग लेडीज के साथ नजर आ सकते हैं। बहरहाल, मेकर्स ने प्रोजेक्ट की आधिकारिक रिलीज डेट को टाल दिया है यानी की अब 'टॉक्सिक' अपनी निर्धारित तारीख पर रिलीज नहीं हो पाएगी। पहले 'टॉक्सिक' को 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज करने की घोषणा की गई थी। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स रिलीज को शानदार बनाने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि यह सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्मों में से एक है। 
विज्ञापन


एक नहीं कई अभिनेत्रियों के साथ नजर आएंगे यश!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'टॉक्सिक' में यश के साथ कथित तौर पर कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, श्रुति हासन और हुमा कुरैशी जैसी अभिनेत्रियां नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इतने सारे कलाकारों के साथ मेकर्स अपनी डेट्स को एक साथ लाना चाहते हैं और उन्हें शूटिंग के लिए एक साथ लाना चाहते हैं। इस फैसले की वजह से शेड्यूल और लंबा हो गया है, जिससे पहले की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए देरी हो रही है। प्रोजेक्ट की शूटिंग पिछले महीने की शुरुआत में शुरू हुई थी। फिल्म निर्माताओं ने बेंगलुरू में फिल्म के शूट के लिए एक विशाल सेट तैयार किया है, जहां फिल्म का एक खास सीन शूटिंग किया जाएगा, जिसमें फिल्म के सभी कलाकार एक साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



टॉक्सिक का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं। इसमें यश और नयनतारा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। नयनतारा फिल्म में कथित तौर पर यश की बहन की भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं। नयनतारा और यश के अलावा फिल्म में अक्षय ओबेरॉय भी शामिल हैं। इसे वेंकट के नारायण और यश द्वारा केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित किया जा रहा है। संगीत चरण राज द्वारा दिया जा रहा है। वहीं प्रशंसक यश की फिल्म 'केजीअफ 3' की रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'केजीएफ' में रॉकी भाई की भूमिका निभाकर यश ने वैश्विक प्रसिद्धि हासिल की। इसे प्रशांत नील ने निर्देशित किया है। 
Jigra: 'तू मेरे प्रोटेक्शन में है' के साथ जारी हुआ 'जिगरा' का नया पोस्टर, आलिया के बाद सामने आया वेदांग का लुक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed