फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Work Started again on Yuvraj Singh biopic film maker Ravi Bhagchandka

Yuvraj Singh: क्या युवराज सिंह की बायोपिक पर फिर शुरू हो रहा काम? यहां जानिए पूरा मामला

Sun, 06 Apr 2025 05:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 06 Apr 2025 05:41 PM IST
सार

Yuvraj Singh Biopic: फिल्म निर्माता रवि भागचंदका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें वह भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में लोग अटकलें लगा हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
Work Started again on Yuvraj Singh biopic film maker Ravi Bhagchandka
युवराज सिंह के साथ फिल्म निर्माता - फोटो : इंस्टाग्राम @tseriesfilms

विस्तार

भारत के मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह पर बायोपिक आ रही है। पिछले साल अगस्त में युवराज सिंह ने टी-सीरीज से अपनी जिंदगी पर आधारित बायोपिक बनाने की हामी भरी थी। इस फिल्म से निर्माता रवि भागचंदका भी जुड़ रहे हैं। तीनों ने एक साथ एक तस्वीर शेयर की थी। हालांकि, उसके बाद फिल्म के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया। दर्शकों ने मान लिया कि प्रोजेक्ट में कुछ रुकावट आ गई है। अब रवि ने युवराज के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जो इस बात का संकेत है कि प्रोजेक्ट फिर से पटरी पर आ गया है।
विज्ञापन

युवराज के साथ फिल्म निर्माता ने शेयर की तस्वीरें
जब से फिल्म का एलान हुआ है, तब से फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में रवि भागचंदका ने युवराज सिंह से मुलाकात की है। उन्होंने इसकी झलक पेश की है। इस मुलाकात के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म पर काम आगे बढ़ेगा। उन्होंने जो इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, उसमें वे युवराज सिंह और दो अन्य लोगों के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर पर कैप्शन में लिखा है, "युवराज सिंह, स्कोर क्या है?" हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि फिल्म पर काम शुरू हो गया है या नहीं, लेकिन यह निश्चित रूप से एक संकेत की तरह लगता है।
Priyanka Chopra: अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म में नजर नहीं आएंगी प्रियंका चोपड़ा, 'ए6' के निर्माण पर भी आया अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल फिल्म का हुआ था एलान
पिछले साल की शुरुआत में, रवि भागचंदका की 200 नॉटआउट फिल्म्स ने भूषण कुमार की टी-सीरीज फिल्म्स के साथ मिलकर युवराज सिंह की बायोपिक का ऐलान किया था। जिससे दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक खुश हुए थे। रवि की पोस्ट के बाद अब इस फिल्म को लेकर नई अटकलें लगाई जाने लगी हैं।
Ground Zero: ट्रेलर से पहले मेकर्स ने जारी किया ‘ग्राउंड जीरो’ का नया पोस्टर, दुश्मन से भिड़ेंगे इमरान हाशमी
 
विज्ञापन

युवराज की कहानी है दिलचस्प
क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह की जीवन कहानी न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि ऐसे उतार-चढ़ाव से भरी है जो एक मसाला फिल्म के लिए उपयुक्त है। असल जिंदगी में एक सच्चे हीरो, युवराज का करियर एक शानदार सफर रहा है। एक ओवर में उनके छह छक्कों से लेकर कैंसर से उनकी लड़ाई तक। हर कदम पर, युवराज एक योद्धा के रूप में उभरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed