{"_id":"662a0e56ba2d8787120abccf","slug":"wil-vamshi-paidipally-and-shahid-kapoor-work-together-director-talks-about-his-next-film-and-rumours-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vamshi Paidipally-Shahid Kapoor: क्या सच में साथ काम करेंगे वामशी और शाहिद? निर्देशक ने खुद दिया अफवाह पर जवाब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vamshi Paidipally-Shahid Kapoor: क्या सच में साथ काम करेंगे वामशी और शाहिद? निर्देशक ने खुद दिया अफवाह पर जवाब
Thu, 25 Apr 2024 01:33 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:33 PM IST
सार
दक्षिण भारतीय निर्देशक वामशी पेडिपल्ली ने शाहिद कपूर के साथ काम करने और अपनी अगली फिल्म से जुड़े सवालों का जवाब दिया है।
विज्ञापन
शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वामशी पेडिपल्ली का नाम दक्षिण के दिग्गज निर्देशकों में गिना जाता हैं। वह सुपरस्टार प्रभास, महेश बाबू, दलपति विजय और अल्लू अर्जुन के साथ मिलकर कई कमान की फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इन दिनों उनकी अगली फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सिनेमा प्रेमियों के बीच ऐसी अफवाह फैली है कि वामशी बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम करने जा रहे हैं। इस अफवाह में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा खुद वामशी ने कर दिया है।
विज्ञापन
अफवाह पर वामशी ने दिया यह जवाब
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में, निर्देशक वामशी पेडिपल्ली से शाहिद कपूर के साथ काम करने को लेकर सवाल पूछा गया था। वामशी ने सवाल का दो टूक जवाब देते हुए कहा कि यह एक झूठी खबर है। साथ ही उन्होंने इस सवाल को पूछने के लिए धन्यवाद भी कहा। वामशी पेडिपल्ली के जवाब के साथ ही अफवाहों पर भी विराम लग गया है।
विज्ञापन
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी, 'पुष्पा 2: द रूल' के फैंस के लिए इंतजार कर रहा है बड़ा सरप्राइज
विज्ञापन
फैंस को अभी और करना होगा इंतजार
दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक है कि वामशी की अगली फिल्म कौन सी होगी। इसे लेकर भी निर्देशक से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अभी वह इस मामले पर कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि सही वक्त आने पर नई फिल्म की घोषणा कर दी जाएगी। वामशी के जवाब से साफ है कि उनके फैंस को उनकी नई फिल्म के बारे में पता करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा।
Veera Dheera Sooran 2: पहले भाग से पहले आएगा विक्रम की इस फिल्म का सीक्वल, शूटिंग हुई शुरू
शाहिद की आने वाली फिल्म
शाहिद कपूर की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' थी। इसमें कृति सेनन ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी। उनका किरदार काफी दिलचस्प था। दरअसल, उन्होंने एक रोबोट का किरदार निभाया था। बता दें कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। इन दिनों शाहिद कपूर 'देवा' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म रोशन एंड्रयूज की पहली हिंदी फिल्म है। इसमें शाहिद के साथ पूजा हेगड़े भी काम करती नजर आएंगी।
Arti Singh-Dipak Chauhan: कौन हैं आरती सिंह के होने वाले पति दीपक चौहान? ऐसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी