फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pushpa 2 Actor Allu Arjun film give A sensational surprise on the way rashmika mandanna

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी, 'पुष्पा 2: द रूल' के फैंस के लिए इंतजार कर रहा है बड़ा सरप्राइज

Thu, 25 Apr 2024 01:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 25 Apr 2024 01:23 PM IST
सार

साउथ स्टाइलिश सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के गाने की थोड़ी झलक 24 तारीख को दिखाई गई। अब इसका पूरा गाना किस दिन रिलीज होगा। उसकी डेट सामने आ चुकी है। साथ ही एक और सरप्राइज फैंस के लिए इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन
Pushpa 2 Actor Allu Arjun film give A sensational surprise on the way rashmika mandanna
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्देशक सुकुमार की फिल्म 'पुष्पा 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन के चाहने वालों के लिए बड़ा सरप्राइट वेट कर रहा है। फिल्म मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने 'पुष्पा-पुष्पा' की झलक 24 अप्रैल को दिखाई। 'पुष्पा: द रूल' के पहले गाने की दमदार झलक देखकर फैंस बहुत खुश हुए, लेकिन इस बात की उत्सुकता फैंस के बीच बनी हुई है कि इस पूरे गाने को फैंस 1 मई को देख सकेंगे। इसके अलावा एक और बड़ा सरप्राइज फैंस का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


फैंस के बढ़ी उत्सुकता
फिल्म के गाने 'पुष्पा-पुष्पा' को देखने के लिए फैंस को बस 1 मई का इंतजार करना होगा। 1 मई 2024 के दिन इस गाने को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसे 11 बजकर 7 बजे सुबह रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही फैंस के लिए एक और सरप्राइज भी है, जिसके लिए फैंस अभी अंदाजा ही लगा सकते हैं। इस सरप्राइज के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। कुछ लोग कयास लगा रहे है कि शायद अल्लू अर्जुन का धमाकेदार सीन उन्हें देखने को मिल जाए या फिर कुछ और इससे भी ज्यादा सरप्राइजिंग हो सकता है। यह तो अब फिल्म मेकर्स के ऊपर निर्भर करता है कि वह वाकई में अल्लू के फैंस को क्या सरप्राइज देना चाहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


'पुष्पा पुष्पा' गाना
अल्लू अर्जुन की फिल्म के गाने 'पुष्पा पुष्पा' के टाइटल से पता चलता है, यह गाना एक आकर्षक फुट-टैपिंग गाना होगा। इस गाने के बोल से लग रहा है कि यह गना अल्लू अर्जुन के किरदार 'पुष्पा राज' को बयां करने में सटीक रहेगा। इस गाने को देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है। फिल्म की बात करें तो इस महीने की शुरुआत में 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर निर्माताओं ने 'पुष्पा 2: द रूल' की एक झलक दिखाई थी। जहां अल्लू अर्जुन के आकर्षक लुक ने लोगों को एक बार हैरान कर दिया था। फिर मेकर्स ने रश्मिका मंदाना का लुक भी रिलीज किया था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)



'पुष्पा 2 द रूल' 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Tamannaah Bhatia: महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने तमन्ना भाटिया को भेजा समन, आईपीएल 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग का मामला


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed