फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamil Superstar Chiyaan Vikram Veera Dheera Sooran 2 shooting started read details inside

Veera Dheera Sooran 2: पहले भाग से पहले आएगा विक्रम की इस फिल्म का सीक्वल, शूटिंग हुई शुरू

Thu, 25 Apr 2024 01:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 25 Apr 2024 01:15 PM IST
सार

तमिल अभिनेता विक्रम की फिल्म वीरा धीरा सूरन पार्ट 2 को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। फिल्म की शूटिंग जोर शोर से शुरू हो गई है। हाल ही में इस फिल्म को लेकर निर्माता शिबू थमेन्स भी अपडेट दिया था।

विज्ञापन
Tamil Superstar Chiyaan Vikram Veera Dheera Sooran 2 shooting started read details inside
वीरा धीरा सूरन पार्ट 2 - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विक्रम की आगामी फिल्म 'वीरा धीरा सूरन पार्ट 2' को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। फिल्म  की शूटिंग आज यानी 25 अप्रैल से  शुरू हो गई है। हाल ही में निर्माता शिबू थमेन्स ने फिल्म की शूटिंग के बारे में अहम जानकारी साझा की थी। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया था कि फिल्म की शूटिंग पूरे जोर शोर से गुरुवार से शुरू होने वाली है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया था कि फिल्म का निर्देशन एसयू अरुण कुमार करेंगे।

विज्ञापन

Arti Singh-Dipak Chauhan: कौन हैं आरती सिंह के होने वाले पति दीपक चौहान? ऐसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी 

विज्ञापन

शूटिंग हुई शुरू

बता दें कि 'वीरा धीरा सूरन' का दूसरा पार्ट सबसे पहले रिलीज किया जाएगा। वहीं, इसका पहले भाग बाद में शुरू होगा। इससे पहले 17 अप्रैल को विक्रम के जन्मदिन पर निर्माताओं ने फिल्म का प्रोमो जारी किया था। इससे दर्शकों को यह जानकारी दी गई थी कि यह फिल्म किस बारे में है। निर्माता शिबू थमेन्स ने एक्स पर लिखा, "कल (25 अप्रैल) से पूर्ण शूटिंग शेड्यूल शुरू हो रहा है। विभिन्न भाषाओं के हमारे वितरकों को नियमित अंतराल पर इस फिल्म को लेकर अपडेट दिया जाता रहेगा।"
Salman Khan Firing: मुंबई पुलिस ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र, अनमोल बिश्नोई के खिलाफ की LOC जारी करने की मांग

सीक्वल के बाद प्रीक्वल पर होगा काम

'वीरा धीरा सूरन' में विक्रम और निर्देशक एसयू अरुण कुमार पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। इसके सीक्वल के बाद फिल्म के प्रीक्वल पर मेकर्स काम करेंगे। विक्रम के अलावा, 'वीरा धीरा सूरन' में दुशारा विजयन, एसजे सूर्या समेत कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म से मलयालम अभिनेता सूरज वेंजरामुडु अपना तमिल डेब्यू करेंगे। फिल्म में संगीत जीवी प्रकाश का होगा। वहीं, इसके छायांकन की जिम्मेदारी  थेनी ईश्वर को दी गई है।
Divyanka Tripathi: दिव्यांका ने किया खुलासा, बोलीं- "पहले पैसों के लिए काम के बोझ में दब जाती थी और.."

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed