फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who Is The Viral Boy Of Krish Ka Gana Sunega Know Everything About Him And His Trend

कृष का गाना सुनेगा? 19 साल बाद क्यों चर्चा में आया ऋतिक का यह गाना, सुनाने के लिए इस शख्स ने मांगे हजार रुपए

Tue, 23 Dec 2025 05:19 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 23 Dec 2025 05:19 PM IST
सार

Krish Ka Gana Sunega Viral Trend: इन दिनों सोशल मीडिया पर कृष का गाना सुनेगा के नाम से एक वीडियो वायरल है। जानिए इस वीडियो में नजर आने वाले लड़के के बारे में…

विज्ञापन
Who Is The Viral Boy Of Krish Ka Gana Sunega Know Everything About Him And His Trend
कृष का गाना सुनेगा वायर वीडियो और ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कोई भी रातों-रात स्टार बन सकता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया मीम वायरल है ‘कृष का गाना सुनेगा।’ वायरल वीडियो में एक लड़का नजर आ रहा है, जो 2006 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष’ का गाना ‘दिल ना दिया’ गाता है। वायरल वीडियो में लड़का पूछता है कि कृष का गाना सुनेगा? जानिए इस वायरल मीम और लड़के बारे में सबकुछ…

विज्ञापन

हर कोई बना रहा रील
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक लड़का है जो लोगों से पूछता है कि ‘कृष का गाना सुनेगा? सुनेगा कृष का गाना?’ इसके बाद फिर लड़का कृष फिल्म का ‘दिल ना दिया’ गाना सुनाता है। साथ ही लड़का अपने अंदाज में कुछ डांस स्टेप भी करके दिखाता है। जिस तरह से लड़का इस गाने को गाता है और उस पर अपने हाथ चलाता है, वो अब वायरल है और हर कोई उस पर लगातार रील्स बना रहा है। इस लड़के का ये वीडियो अब पिछले कुछ दिनों से तेजी से वायरल है। हर ओर बस यही सुनने को मिल रहा है कि ‘कृष का गाना सुनेगा…’ वीडियो इतना वायरल हुआ कि साल 2025 के सबसे पॉपुलर मीम्स में से एक बन गया है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by NAUGHTYWORLD (@naughtyworld)


 

गाना सुनाने के लिए मांगे एक हजार रुपए
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस बच्चे को प्यार से ‘धूम’ कहकर बुला रहे हैं। वीडियो को ‘कृष का गाना सुनेगा’ नाम से धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। कई यूजर्स इसे ‘धूम मचाले’ वाले अंदाज से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे 2025 का सबसे रियल वायरल मोमेंट बता रहे हैं। बच्चे का अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें बच्चा गाना सुनाने के लिए एक हजार रुपए मांग रहा है। बच्चे के इस वीडियो के सामने आने के बाद इसकी पॉपुलर्टी के और भी चर्चे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)


 

जमशेदपुर का रहने वाला है वायरल बॉय
वीडियो के हद से ज्यादा वायरल होने के बाद अब हर कोई इस लड़के के बारे में जानना चाहता है। जानकारी के मुताबिक, ‘कृष का गाना सुनेगा’ वायरल बॉय झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है। इसका असली नाम पिंटू है। पिंटू के पिता का नाम ओम प्रकाश है और माता का नाम पार्वती है। ऐसा बताया जा रहा है कि वह कभी गुजारा करने के लिए कचरा बीनता था, लेकिन आज वही बच्चा सोशल मीडिया पर नई सेंसेशन बन गया है। उसका आत्मविश्वास लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि लोग उसके वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by NAUGHTYWORLD (@naughtyworld)


 

काफी दर्दनाक है असल कहानी
सिर्फ गाने ही नहीं बल्कि बच्चे के डायलॉग्स भी काफी वायरल हो रहे हैं। ‘कृष का गाना सुनेगा’ के अलावा ‘हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था’ और ‘धूम मचाले, मचाले धूम’ भी काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। एक वायर वीडियो में बच्चा अपने बारे में बताता है कि मां अब इस दुनिया में नहीं है। पिता ने दूसरी शादी कर ली और सौतेली मां उसे खाना तक नहीं देती। वो कहती है कि पैसे लाओगे तभी खाना मिलेगा। इतना ही नहीं बच्चा बताता है कि चाचा-चाची ने उसे मारकर घर से भगा दिया। फिलहाल इतने कष्टों का सामना करने के बाद सड़क पर कचरा बीनने वाला यह बच्चा आज सोशल मीडिया पर स्टार बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed