फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who is south actor vishal krishna reddy who will marry 12 years younger actress sai dhanshika

Vishal: कौन हैं एक्टर विशाल ? 12 साल छोटी एक्ट्रेस से रचाएंगे शादी, 24 साल के करियर में बस एक 100 करोड़ी फिल्म

Tue, 20 May 2025 04:53 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 20 May 2025 04:53 PM IST
सार

Vishal Age: तमिल एक्टर विशाल की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। अभिनेता अपने 48वें जन्मदिन पर एक्ट्रेस साई धनशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों करीब 15 साल से एक दूसरे को जानते हैं और अब 29 अगस्त 2025 को सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
Who is south actor vishal krishna reddy who will marry 12 years younger actress sai dhanshika
एक्टर विशाल और साई धनशिका - फोटो : इंस्टाग्राम- @actorvishalofficial @saidhanshika

विस्तार

साउथ के मशहूर एक्टर विशाल रजनीकांत के ऑनस्क्रीन बेटी बन चुकीं अभिनेत्री साई धनशिका को अपना जीवनसाथी बनाने जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से विशाल और साई धनशिका की शादी की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थी। अब एक इवेंट में कपल ने इन खबरों को कंफर्म कर दिया। साथ ही यह खुलासा भी किया कि वह 29 अगस्त 2025 को शादी करने वाले हैं। इसी दिन विशाल का जन्मदिन भी होता है।

विज्ञापन

कौन हैं एक्टर विशाल? 
विशाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक फेमस अभिनेता हैं। उनका पूरा नाम विशाल कृष्ण रेड्डी है, लेकिन वह सिर्फ विशाल के नाम से ही जाने जाते हैं। 47 साल के विशाल का जन्म तमिलनाडु के चेन्नई शहर में हुआ था, जहां उन्होंने अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई भी की। उनके पिता जीके रेड्डी, एक प्रसिद्ध फिल्म प्रोड्यूसर हैं, जबकि उनके भाई विक्रम कृष्णा भी अभिनेता और प्रोड्यूसर हैं।

विज्ञापन

Who is south actor vishal krishna reddy who will marry 12 years younger actress sai dhanshika
एक्टर विशाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @actorvishalofficial

विशाल का फिल्मी करियर
विशाल ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 1989 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी, जब उन्होंने तमिल फिल्म ‘जदिक्केथा मूडी’ में अभिनय किया। हालांकि बतौर लीड एक्टर उन्होंने 2004 में तमिल फिल्म ‘चेलामई’ से अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा विशाल अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी ‘विशाल फिल्म फैक्ट्री’ भी चलाते हैं।

विशाल की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अब तक ‘संदाकोझी’, ‘थिमीरु’, ‘थामिरापरानी’, मलयालम फिल्म ‘खलनायक’, ‘इरुम्बु थिराई’ और ‘थुप्परिवालन 2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। तमिल सिनेमा में उनके योगदान के लिए विशाल को 2006 में कलैमामणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया था

ये खबर भी पढ़ें: Sai Dhanshika: कौन हैं साई धनशिका? 12 साल बड़े इस तमिल एक्टर से जल्द रचाएंगी शादी

राजनीति में भी रखा था कदम
बता दें विशाल ने चेन्नई के राधाकृष्णन नगर निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था , जो दिसंबर 2017 में जयललिता की मृत्यु के बाद खाली हो गया था। लेकिन उनका नामांकन खारिज कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed