{"_id":"68e648acb52a005ad707ef5c","slug":"who-is-krish-pathak-who-got-married-with-sara-khan-2025-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं कृष पाठक? 'बिग बॉस 4' फेम सारा खान से की शादी, 'रामायण' से भी है कनेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
कौन हैं कृष पाठक? 'बिग बॉस 4' फेम सारा खान से की शादी, 'रामायण' से भी है कनेक्शन
Wed, 08 Oct 2025 04:49 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 08 Oct 2025 04:49 PM IST
सार
Sara Khan Husband Krish Pathak: अभिनेता कृष पाठक ने सारा खान से शादी कर ली है। सारा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। आइए जानते हैं कृष पाठक कौन हैं?
विज्ञापन
कृष पाठक, सारा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @
विस्तार
'बिग बॉस 4' में अपनी मौजूदगी से सुर्खियां बटोरने वाली टेलीविजन अभिनेत्री सारा खान ने अभिनेता कृष पाठक के साथ शादी कर ली है। इस जोड़े ने विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत कोर्ट मैरिज की है। शादी के बाद कृष पाठक सुर्खियों में आ गए हैं। आइए जानते हैं कृष पाठक के बारे में।
विज्ञापन
Trending Videos
सोशल मीडिया पर दी शादी की जानकारी
सारा खान और कृष पाठक ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की पुष्टि की। उन्होंने पोस्ट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सारा खान ने लिखा 'दो दिल, दो संस्कृतियां, हमेशा के लिए एक... 'कुबूल है' से 'सात फेरे' तक, इस दिसंबर में वादा करने का इंतजार।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
इन शोज में आए नजर कृष
आपको बता दें कि कृष पाठक अभिनेता सुनील लहरी के बेटे हैं। उन्हें 1980 के दशक के लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका के लिए जाना जाता है। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए, कृष पाठक ने अभिनय में कदम रखा। उन्होंने 'पीओडब्ल्यू- बंदी युद्ध के' और 'ये झुकी झुकी सी नजर' जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया।

सारा खान और कृष पाठक
- फोटो : इंस्टाग्राम@ssarakhan
डेटिंग ऐप पर हुई मुलाकात
सारा और कृष ने म्यूजिक सिंगल 'डर डर जाऊं' में साथ काम किया। इसमें काम करते हुए दोनों की नजदीकियां बढ़ने की अफवाहें उड़ीं।
सारा और कृष की मुलाकात एक साल पहले एक डेटिंग ऐप पर हुई थी और जल्द ही दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा। बताया जा रहा है कि सारा ने अपनी पहली ही डेट पर साफ कर दिया था कि वह किसी अनौपचारिक रिश्ते में नहीं रहना चाहती, बल्कि घर बसाना चाहती हैं।
यह खबर भी पढ़ें: कौन हैं सारा खान? 'बिदाई' और 'स्पाई बहू' में की शानदार अदाकारी; 'बिग बॉस 4' में की थी पहली शादी

चार साल बड़ी हैं सारा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष पाठक अभी 32 साल के हैं। वहीं, 6 अगस्त 1989 को जन्मीं सारा खान इस साल 36 साल की हो गईं। इस तरह से सारा और कृष की उम्र में चार साल का गैप है।

सारा की पहले हो चुकी शादी
कृष पाठक के इंस्टाग्राम पर 107 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपने शांत आकर्षण और अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। सारा की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी अभिनेता अली मर्चेंट से हुई थी, जिसका प्रसारण बिग बॉस 4 में किया गया था। दोनों की शादी 2 महीने बाद टूट गई थी।