{"_id":"6acc77a9bd34401a1702b82f","slug":"who-is-jatin-pratap-singh-enter-as-wild-card-contestant-in-bigg-boss-20-salman-khan-show-know-deatails-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जतिन प्रताप सिंह: 'बिग बॉस 20' में होगी नए चेहरे की वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानिए क्या है सच्चाई?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
जतिन प्रताप सिंह: 'बिग बॉस 20' में होगी नए चेहरे की वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानिए क्या है सच्चाई?
Mon, 12 Oct 2026 11:31 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:31 AM IST
सार
Who Is Jatin Pratap Singh: सोशल मीडिया पर इन दिनों जतिन प्रताप सिंह का नाम काफी चर्चा में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि वह सलमान खान के शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसकी सच्चाई क्या है।
विज्ञापन
जतिन प्रताप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
'बिग बॉस 20' को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है और सलमान खान होस्टेड इस शो में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। बीते हफ्ते रियलिटी शो में दो नई वाइल्ड कार्ड एंट्री देखने को मिली। सबसे पहले टीवी अभिनेता मनीष गोयल ने एंट्री ली। फिर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और 'मिट्ठू डॉन' के नाम से मशहूर नकुल धूल शो का हिस्सा बने।
अब सोशल मीडिया पर एक और नाम चर्चा में बना हुआ है, जो जतिन प्रताप सिंह का है। ऐसा माना जा रहा है कि वह 'बिग बॉस 20' में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर तीसरी एंट्री ले सकते हैं। अब इसकी सच्चाई क्या है और जतिन प्रताप कौन है, आइए जानते हैं उनके बारे में।

Trending Videos
जतिन प्रताप सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं जतिन प्रताप सिंह?
जतिन प्रताप सिंह का जन्म 15 मई, 1998 को हुआ और वह दिल्ली में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पहचान एक ट्रैवल और लाइफस्टाइल क्रिएटर के रूप में है। वह अपने कंटेंट में विदेशी जगहों, लग्जरी होटलों, फैशन और शानदार लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें के बारे में दिखाते हैं।
जतिन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं, उनके यूट्यूब चैनल पर एक लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। जतिन हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कंटेंट बनाते हैं। उनके वीडियो में अलग-अलग देशों की खूबसूरत जगहें, महंगे होटल और खास ट्रैवल एक्सपीरियंस देखने को मिलते हैं। उनका कंटेंट उन लोगों को पसंद आता है, जिन्हें घूमना-फिरना और नई जगहों के बारे में जानना अच्छा लगता है।

क्या 'बिग बॉस 20' में आएंगे जतिन प्रताप सिंह?
दरअसल, यह खबर तब सामने आई, जब जतिन ने खुद अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की। उसमें उन्होंने एक डायरी जैसा कुछ ले रखा था, जिस पर वाइल्ड कार्ड लिखा हुआ था। साथ ही कैप्शन में उन्होंने 'तथास्तु' लिखा, जो सलमान खान के शो की थीम है।
इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर उन पोस्ट को भी री-शेयर किया, जिसमें उनके बिग बॉस में जाने की बात कही गई। फिलहाल मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अब देखना होगा कि क्या सच में वह रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट बनकर हिस्सा लेते हैं या नही।