Nayanika: कौन हैं अल्लू शिरीष की होने वाली हमसफर नयनिका? फिल्मी नहीं, बिजनेस घराने से रखती हैं ताल्लुक
Who is Nayanika: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष ने आज बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी सगाई का एलान किया है। वे गर्लफ्रेंड नयनिका के साथ सगाई करने वाले हैं। कौन हैं नयनिका? जानिए
विस्तार
साउथ सिनेमा के प्रतिष्ठित अल्लू परिवार में जल्द शहनाई बजने वाली हैं। अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू शिरीष अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने को तैयार हैं। आज बुधवार को शिरीष ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी सगाई का एलान किया है। वे अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका के साथ इस महीने के आखिर में सगाई करेंगे। कौन हैं नयनिका, जो अल्लू परिवार की बहू बनेंगी? पढ़िए इस रिपोर्ट में
कब होगी सगाई
अल्लू शिरीष ने अपनी सगाई की खुशखबरी का एलान अपने दादा, मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की जयंती के दिन किया। अल्लू शिरीष ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पेरिस की खूबसूरत लोकेशन एफिल टॉवर के सामने नयनिका का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बताया कि उनकी सगाई 31 अक्तूबर, 2025 को होने जा रही है।
कौन हैं नयनिका?
अल्लू परिवार की होने वाली बहू नयनिका एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म हैदराबाद में हुआ और वहीं उनकी परवरिश हुई। शिरीष जहां प्रतिष्ठित फिल्मी घराने से ताल्लुक रखते हैं, वहीं नयनिका बिजनेस घराने से आती हैं। शिरीष और नयनिका की लव स्टोरी कथित तौर पर कुछ दिनों पहले ही शुरू हुई और दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
Allu Sirish: अल्लू अर्जुन के भाई ने किया सगाई का एलान, दादा की जयंती पर अल्लू शिरीष ने लिखा भावुक संदेश
एक्टर हैं अल्लू शिरीष
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सगाई समारोह एक्टर के घर पर ही होगा। हालांकि, आयोजन को लेकर अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई हैं। अल्लू शिरीष के वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू शिरीष पिछली बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'बडी' में नजर आए थे। यह एक्शन-कॉमेडी-फैंटेसी जॉनर की फिल्म थी। वहीं उनके बड़े भाई अल्लू अर्जुन हाल ही में 'पुष्पा 2: द रूल' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर चुके हैं।