फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   allu sirish engagement announcement with nayanika in paris on grandfather anniversary emotional note

Allu Sirish: अल्लू अर्जुन के भाई ने किया सगाई का एलान, दादा की जयंती पर अल्लू शिरीष ने लिखा भावुक संदेश

Wed, 01 Oct 2025 05:28 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 01 Oct 2025 05:28 PM IST
सार

Allu Sirish And Nayanika Engagement: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष ने अपनी जीवनसाथी चुन ली है। अल्लू शिरीष ने एक पोस्ट के जरिए अपनी सगाई की डेट का एलान किया है।

विज्ञापन
allu sirish engagement announcement with nayanika in paris on grandfather anniversary emotional note
अल्लू शिरीष - फोटो : एक्स

विस्तार

तेलुगु सिनेमा के चर्चित अभिनेता और सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू शिरीष ने आखिरकार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। शिरिष ने अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका के साथ सगाई का ऐलान कर दिया है। खास बात यह रही कि उन्होंने यह खुशखबरी अपने दादा, मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की जयंती के दिन दी।
विज्ञापन


सगाई की डेट तय
अल्लू शिरीष ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह पेरिस की खूबसूरत लोकेशन एफिल टॉवर के सामने नयनिका का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने भावुक कैप्शन लिखकर बताया कि उनकी सगाई 31 अक्टूबर 2025 को होने जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Allu Sirish (@allusirish)


Trending Videos

दादा-दादी की याद में लिखा भावुक संदेश
अल्लू शिरीष ने पोस्ट में लिखा कि यह दिन उनके लिए बेहद खास है क्योंकि उनके दादाअल्लू रामा लिंगय्या की जयंती पर वह अपने जीवन का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। उन्होंने अपनी दादी श्री कनका रत्नम को भी याद किया, जिनका कुछ समय पहले निधन हुआ था। अल्लू शिरीष ने बताया कि उनकी दादी हमेशा उनकी शादी देखने का सपना देखती थीं और अब भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन ऊपर से उन्हें आशीर्वाद दे रही होंगी।

यह खबर भी पढ़ें: Rajvir Jawanda: एमी विर्क ने दी राजवीर जवंदा की हेल्थ अपडेट, फोटो शेयर कर बोले- ‘ऊपर वाला कृपा दिखा रहा है…’

परिवार की खुशियों में डूबे दोनों
अभिनेता ने यह भी लिखा कि उनके और नयनिका के रिश्ते को परिवारों ने पूरे दिल से स्वीकार किया है और यह उनके लिए बहुत मायने रखता है। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अल्लू परिवार में इस खबर को लेकर जश्न का माहौल है।

अल्लू शिरीष का निजी जीवन
अल्लू शिरीष हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते आए हैं। उनकी और नयनिका की लव स्टोरी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी। इस एलान के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

अल्लू शिरीष का करियर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू शिरीष पिछली बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'बडी' में नजर आए थे। यह एक्शन-कॉमेडी-फैंटेसी जॉनर की फिल्म थी। वहीं उनके बड़े भाई अल्लू अर्जुन हाल ही में 'पुष्पा 2: द रूल' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed