Preity Zinta: जब 'संघर्ष' की शूटिंग के दौरान 'ऊप्स मूमेंट' का शिकार हुई थीं प्रीति, अक्षय ने ऐसे की थी मदद
प्रीति जिंटा ने अपने करियर में कई टॉप स्टार्स के साथ काम किया है। इनमें अक्षय कुमार भी शामिल हैं। अभिनेत्री का खिलाड़ी के साथ काम करने का अनुभव काफी शानदार रहा।
विस्तार
बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार प्रीति जिंटा ने कई चर्चित फिल्मों में काम कर दर्शकों पर छाप छोड़ी है। उन्होंने फिल्म 'दिल से' के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। प्रीति जिंटा ने इंडस्ट्री के कई टॉप सितारों के साथ काम किया है, जिनमें अक्षय कुमार भी शामिल हैं। प्रीति जिंटा ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'संघर्ष' में काम किया। अभिनेत्री कई मौकों पर अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में काम करने का अनुभव साझा कर चुकी हैं।
Aamrapali Dubey: क्या वाकई आम्रपाली दुबे ने मुस्लिम रीति-रिवाज से रचा ली है शादी? जानिए सामने आईं तस्वीरों का
करियर के शुरुआत में अक्षय कुमार ने की मदद
कुछ वक्त पहले एक बातचीत के दौरान प्रीति जिंटा ने जिक्र किया था कि 1999 में आई फिल्म 'संघर्ष' की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार ने उन्हें काफी सहज महसूस कराया था। प्रीति जिंटा अपने शुरुआती दिनों को याद करती नजर आई थीं। उन्होंने अपने यूट्यूब शो अप,क्लोज एंड पर्सनल विद प्रीति के एक एपिसोड में भी अक्षय कुमार के साथ 'संघर्ष' के दौरान का अपना अनुभव बताया। प्रीति जिंटा ने कहा था कि जब वे इंडस्ट्री ने नई थीं, तब अक्षय ने उनके साथ काफी सपोर्ट किया।
Zeenat Aman: 'दम मारो दम' की शूटिंग के दौरान जीनत अमान ने सच में लगाए थे चिलम के कश, मां ने किया था खूब गुस्सा
साक्षा किया एक किस्सा
प्रीति ने कहा था, 'अक्षय कुमार ने 'संघर्ष' की शूटिंग के दौरान उनके आगे कभी ये नही जताया कि वो इस इंडस्ट्री में नई हैं और अक्षय एक सुपरस्टार'। प्रीति ने आगे कहा, 'जब वह अपने डायलॉग सही से नही बोल पाती थीं, तब अक्षय उनकी मदद करते थे। अभिनेत्री ने कहा कि वर्ष 1999 में जब वह 'संघर्ष' फिल्म का गाना शूट कर रहे थे, तब अक्षय ने उन्हें काफी सहज महसूस करवाया। प्रीति ने फिल्म 'संघर्ष' के सेट का एक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने कहा, 'एक सीन के दौरान वे लेटे थे, मुझे वहां जाकर झुकना पड़ा और मेरा टॉप गिर रहा था। इस दौरान उन्होने उसे पीछे से खींचा और मुझे पकड़ लिया, जिसके बाद हमने सीन शूट किया'।
Neena Gupta: नीना गुप्ता ने बेटी मसाबा को अभिनय न करने की दी थी सलाह, कहा था- 'इसके बारे में सोचना भी मत'
खिलाड़ी का करती हैं बेहद सम्मान
प्रीति जिंटा का मानना है कि अक्षय कुमार सिर्फ फिल्मों मे काम करने वाले हीरो या सिर्फ दर्शकों के लिए हीरो नहीं हैं, बल्कि साथ काम करने वाली अभिनेत्रियों के लिए भी वे हीरो ही हैं। प्रीति जिंटा का कहना है कि अक्षय कुमार के व्यवहार के कारण ही वे उनका बेहद सम्मान करती हैं। फिल्म 'संघर्ष' के आलावा भी प्रीति ने कइ अन्य हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। इनमें 'वीर जारा', 'दिल चाहता है', 'कभी अलविदा ना कहना' 'मिशन कश्मीर', 'दिल है तुम्हारा', 'कल हो ना हो' और 'कोई मिल गया' के नाम शामिल हैं। प्रीति जिंटा की अगली फिल्म 'लाहौर 1947' है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.