फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   what is the real reason behind Karan Aujlas Lucknow and Ludhiana Concert Cancelled

सामने आई करण औजला के लखनऊ-लुधियाना में कॉन्सर्ट रद्द होने की असली वजह, आज इस जगह परफॉर्म करेंगे सिंगर

Sun, 05 Apr 2026 08:55 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 05 Apr 2026 08:55 AM IST
सार

Karan Aujla: खबरें हैं कि लखनऊ और लुधियाना में करण औजला के कॉन्सर्ट रद्द कर दिए गए हैं। इसकी कई वजहें बताई जाती हैं। आइए जानते हैं शो रद्द होने की असली वजह क्या है?  

विज्ञापन
what is the real reason behind Karan Aujlas Lucknow and Ludhiana Concert Cancelled
करण औजला - फोटो : इंस्टाग्राम@karanaujla

विस्तार

पंजाबी सिंगर करण औजला के लखनऊ और लुधियाना कॉन्सर्ट रद्द कर दिए गए हैं। यह खबर उनके पिछले महीने मुंबई में हुए उनके शो पर विवाद के बाद आई है। औजला अभी अपने पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर पर हैं। उन्होंने 28 फरवरी को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक शो के साथ टूर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 3 मार्च को मुंबई में परफॉर्म किया था।
विज्ञापन

मुंबई कॉन्सर्ट में क्या हुआ था?
3 मार्च को मुंबई में करण औजला के कॉन्सर्ट में उनके दर्शक काफी नाराज हुए थे। उनके फैंस ने खराब मैनेजमेंट, भगदड़ जैसी स्थिति और दोपहर की तेज गर्मी में कई लोगों के बेहोश होने के आरोप लगाए थे।

ऐप ने दी रिफंड की जानकारी
अब खबरें हैं कि करण औजला के लखनऊ (10 अप्रैल) और लुधियाना (12 अप्रैल) में होने वाले आगामी शो रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि औजला ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मगर डिस्ट्रिक्ट एप पर इस टूर के तहत लखनऊ और लुधियाना के इवेंट्स नहीं दिखा रहा है। इससे शो के रद्द होने की पुष्टि होती है। ऐप ने खरीदारों को रिफंड के बारे में भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

what is the real reason behind Karan Aujlas Lucknow and Ludhiana Concert Cancelled
करण औजला - फोटो : एक्स
आज जयपुर में होगा शो
जैसे ही सोशल मीडिया पर लखनऊ और लुधियाना कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरें आईं, करण औजला ने 'मुंबई 2.0' की घोषणा की। यह कॉन्सर्ट 12 अप्रैल को होना है। खबरें ये भी हैं कि 5 अप्रैल को जयपुर में होने वाला करण औजला का कॉन्सर्ट अभी भी तय समय पर ही होगा।

Dhurandhar 2: तीसरे वीकएंड पर 'धुरंधर 2' की कमाई में फिर हुआ इजाफा, इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने पर निगाहें

विज्ञापन

क्या है कॉन्सर्ट रद्द होने की वजहें?
एचटी ने लखनऊ के स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है 'हां, शहर में होने वाला शो रद्द कर दिया गया है। इसमें कई दिक्कतें थीं, जिनमें शराब का लाइसेंस न मिल पाना भी शामिल है। तय मैचों की वजह से जगह की उपलब्धता भी एक कारण थी, लेकिन मुख्य वजह थी रेवेन्यू ब्रेक-ईवन, यानी शो के सारे टिकट नहीं बिक पाए थे, शायद इसलिए क्योंकि कीमतें बहुत ज्यादा थीं। 10-15 लोगों की एक टेबल के लिए लाखों रुपये कीमत रखी गई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed