फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Shoorveer Trailer Released on Disney plus Hotstar Air Force, You Can Stream the Series From 15 July

Shoorveer Trailer: डिज़्नी+ हॉटस्टार जल्द लेकर आ रही है वीरता और पराक्रम की कहानी, 'शूरवीर' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Mon, 27 Jun 2022 04:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 27 Jun 2022 04:00 PM IST
सार

शूरवीर एक ऐसा मिलिट्री ड्रामा है जो पहले कभी नहीं देखा गया, यह हमारे बलों को खतरों के खिलाफ ढाल बनने के लिए व्यापक प्रशिक्षण का एक स्त्रोत है।

विज्ञापन
Shoorveer Trailer Released on Disney plus Hotstar Air Force, You Can Stream the Series From 15 July
शूरवीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

डिज़्नी+ हॉटस्टार जल्द एक्शन से भरपूर मिलिट्री ड्रामा सीरीज़ 'शूरवीर' लेकर आ रहा है। हाल ही में इसका शानदार ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस नई सीरीज में भारत में एक स्पेशल टास्क फोर्स के बनने और आतंकियों से लड़ने की कहानी को दिखाया जाएगा। जगरनॉट प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस शो को समर खान ने क्रिएट किया है। वहीं इसका निर्देशन कनिष्क वर्मा ने किया है। देशभक्ति और एक्शन के डबल डोज से भरपूर यह वेब सीरीज को 15 जुलाई से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।

विज्ञापन

क्या है ट्रेलर में?

सीरीज के ट्रेलर में एक ऑपरेशन के दिखाया गया है जिसमें भारतीय सैनिकों की मौत हो जाती है। इतने बड़े नुकसान के बाद आर्मी एक ऐसी यूनिट बनाने का फैसला करती है जिसके फौजियों से पार पाना दुश्मनों के लिए आसान न हो। इसके लिए उन्हें कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है। सीरीज में दिखाया गया है कि इस नए यूनिट के लिए तीनों सैन्य बलों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'शूरवीर' में मकरंद देशपांडे और मनीष चौधरी के साथ रेजिना कैसेंड्रा, अरमान रल्हन, आदिल खान, अभिषेक साहा, अंजलि बरोट, कुलदीप सरीन, आरिफ जकारिया, फैसल रशीद, साहिल मेहता और शिव्या पठानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह देश की शांति और सुरक्षा को चुनौती देने वाले रेड अलर्ट का सामना करते हुए टीम के साथियों और मेंटर्स के बंधनों पर करीब से नज़र डालता है। हवाई युद्ध, लैंट ऑपरेशन्स और इंटेलिजेंस सीक्रेट्स से भरपूर यह शो हमारे राष्ट्रीय बलों के भारी-भरकम दरवाजे के पीछे की भावनाओं और कार्यों को दिखाता है।

विज्ञापन

एक्टर मनीष चौधरी ने कहा, 'शूरवीर एक ऐसा मिलिट्री ड्रामा है जो पहले कभी नहीं देखा गया, यह हमारे बलों को खतरों के खिलाफ ढाल बनने के लिए व्यापक प्रशिक्षण का एक स्त्रोत है। मेरे लिए इस भूमिका को निभाना एक जबरदस्त अनुभव था। इस किरदार को जीने का सफर मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से प्रेरणादायक रहा है। यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शो के रिलीज होने पर दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed