फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Shahid Kapoor Farzi web series teaser out Directed By Raj nidimoru and krishna Dk

Farzi Teaser: शाहिद कपूर ने नए साल पर दिया फैंस को बड़ा तोहफा, वेब सीरीज 'फर्जी' का टीजर आउट

Thu, 05 Jan 2023 02:24 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 05 Jan 2023 02:24 AM IST
सार

शाहिद के प्रशंसक लंबे समय से इस वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। फर्जी में शाहिद बिलकुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। शो में वह एक पेंटर की  भूमिका में दिखेंगे।

विज्ञापन
Shahid Kapoor Farzi web series teaser out Directed By Raj nidimoru and krishna Dk
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने अपने फैंस को नए साल पर बड़ा तोहफा दिया है। उनकी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज फर्जी का टीजर आ गया है। शाहिद अपने एक्टिंग करियर में अब तक फिल्मों में ही नजर आए हैं, लेकिन अब जल्द ही वह ओटीटी पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। साल 2023 के पहले हफ्ते में इस सीरीज का टीजर आना फैंस के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। 

विज्ञापन

Kishore Twitter: कांतारा एक्टर किशोर कुमार ने बताई ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने की वजह, बोले- बस अपने...

विज्ञापन

Shahid Kapoor Farzi web series teaser out Directed By Raj nidimoru and krishna Dk
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद के प्रशंसक लंबे समय से इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फर्जी में शाहिद बिलकुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। शो में वह एक पेंटर की  भूमिका में दिखेंगे। दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर इस वेब सीरीज का लुत्फ उठा सकेंगे। फर्जी के टीजर को जारी करते हुए अमेजन प्राइम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ''नया साल नया माल''। बता दें कि टीजर जारी होने के बाद इसे अब तक लाखों लोग पसंद कर चुके हैं। इस वेब सीरीज को राज और डीके ने बनाया है। इससे पहले दोनों की जोड़ी ने  द फैमिली मैन और द फैमिली मैन 2 बनाई थी। 
Rani Chatterjee: पवन सिंह से शादी करने के सवालों पर फूटा रानी चटर्जी का गुस्सा, कहा- एक मयान...

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

विज्ञापन

Shahid Kapoor Farzi web series teaser out Directed By Raj nidimoru and krishna Dk
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर में शाहिद का अलग अंदाज  देखने के बाद अब इस वेब सीरीज को देखने की फैंस की बेताबी काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस पोस्ट पर फैंस जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अब मजा आएगा...एक साल से इंतजार कर रहा हूं इसका''। दूसरे यूजर ने लिखा, ''अब और इंतजार नहीं कर सकता''। इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद आखिरी बार फिल्म जर्सी में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद वह ब्लडी डैडी में दिखने वाले हैं।  
Akshay Kumar: मुंबई में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले अक्षय कुमार, यूपी फिल्म सिटी को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed