फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Raj & DK first Netflix series Guns & Gulaabs

GUNS & GULAABS: ‘फैमिली मैन’ के बाद राज और डीके लाए कॉमिक थ्रिलर, इस बार नेटफ्लिक्स पर सजेगी महफिल

Mon, 31 Jan 2022 11:47 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 31 Jan 2022 11:47 AM IST
सार

राज और डीके यानी निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके। दोनों ने बड़े परदे से लंबे अरसे से दूरी बनाई हुई और इन दिनों पूरी तरह ओटीटी की कहानियों के लिए खुद को समर्पित कर चुके हैं।

विज्ञापन
Raj & DK first Netflix series Guns & Gulaabs
राज और डीके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

फिल्म ‘विक्टोरिया नंबर 203’ से लेकर फिल्म ‘टैक्सी नंबर 9211’ तक हिंदी सिनेमा में कॉमिक थ्रिलर कहानियों की लंबी और रोचक परंपरा रही है। कॉमिक थ्रिलर को कहानियों की सबसे रपटीली श्रेणी माना जाता है और हाल ही में सुभाष घई और समीर नायर जैसे दिग्गज भी क्रमश: ’36 फार्महाउस’ और ‘कौन बनेगी शिखरवती’ में हाथ जला चुके हैं। हिंदी क्राइम थ्रिलर को उसका खोया हुआ रुतबा दिलाने का बीड़ा अब उन दो फिल्मकारों ने उठाया है, जिन्होंने मनोज बाजपेयी के साथ मिलकर स्पाई थ्रिलर सीरीज ‘फैमिली मैन’ को नया देसी रंग दिया है। ये दोनों फिल्मकार हैं राज और डीके और नेटफ्लिक्स के लिए फिल्म ‘सिनेमाबंदी’ बनाने के बाद इसी ओटीटी के लिए वह लेकर आने वाले हैं सीरीज ‘गन्स और गुलाब्स’।

विज्ञापन


राज और डीके यानी निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके। दोनों ने बड़े परदे से लंबे अरसे से दूरी बनाई हुई और इन दिनों पूरी तरह ओटीटी की कहानियों के लिए खुद को समर्पित कर चुके हैं। मनोज बाजपेयी के साथ ‘फैमिली मैन’ की पहला और दूसरा सीजन बनाने के बीच ही इन दोनों ने एक ओटीटी सीरीज शाहिद कपूर और राशि खन्ना के साथ भी शुरू कर रखी है। इस सीरीज का काम करीब करीब पूरा हो चुका है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर तेजी से काम चल रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

इसके अलावा राज और डीके ने हाल ही में अभिनेता राजकुमार राव को भी अपने एक प्रोजेक्ट के लिए साइन किया है, जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर के होने की चर्चा है। राजकुमार राव की फिल्म ‘बधाई दो’ को गर्म करने की ये कोशिश भी हो सकती है क्योंकि समलैंगिक युवती से प्रेम करने वाले एक पीटी टीचर की कहानी की इस कहानी के ट्रेलर को बहुत ज्यादा पसंद नहीं किया गया है। राजकुमार राव दो घर आगे चार घर पीछे वाली अपनी करियर रफ्तार में मगन हैं।

अब सोमवार को नेटफ्लिक्स ने जिस सीरीज ‘गन्स और गुलाब्स’ का एलान किया है और जिसके निर्देशकों के रूप में राज और डीके के नाम का सिक्का उछाला है, उसके चित या पट गिरने के बाद ही ये सामने आएगा कि ये सीरीज कौन सी है? मुंबई के तमाम दूसरे फिल्म निर्माताओं की तरह राज और डीके भी अब ओटीटी के पैसे से सीरीज नहीं बना रहे। वह सीरीज बनाकर ओटीटी को बेच रहे हैं। ‘गन्स और गुलाब्स’ भी ऐसी ही एक कहानी है। बतौर निर्देशक ये उनकी नेटफ्लिक्स के साथ पहली सीरीज होगी।

विज्ञापन

वेब सीरीज ‘गन्स और गुलाब्स’ को लिखने में राज और डीके की मदद इस बार भी सुमन कुमार और सुमित अरोड़ा ने की है। नेटफ्लिक्स की हाल ही में हुई सालाना बैठक में इसकी हालत भारत में काफी खराब पाई गई। इस ओटीटी की पिछली टीमों ने हिंदी सिनेमा का तमाम सारा बिना बिका या डिब्बाबंद माल नेटफ्लिक्स में खपा दिया जिसके चलते इसकी ब्रांडिंग वैल्यू भारत में काफी खराब हो चुकी है। नेटफ्लिक्स की मार्केटिंग टीम को भी देश के कस्बों और छोटे शहरों में फैल रहे ओटीटी बाजार का अंदाजा नहीं है और न ही ये टीम न्यूट्रल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की कोई पहचान ही अभी तक कर पाई है। जानकार बताते हैं कि नेटफ्लिक्स को भारत में कामयाबी के लिए अपनी मार्केटिंग रणनीति बदलनी होगी, अभी तो ये लोग ‘संस्कार टीवी’ देखने वालों को ‘सैक्रेड गेम्स’ बेचने की कोशिश में लगे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed