फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Pachayat 2 to be released on 20 may on amazon prime video jitendra kumar neena gupta raghubir yadav

Panchayat 2: एक बार फिर हंसाने आ रहा है 'पंचायत' का नया सीजन, जानें कब और कहां होगा रिलीज

Mon, 02 May 2022 06:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 02 May 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
Pachayat 2 to be released on 20 may on amazon prime video jitendra kumar neena gupta raghubir yadav
panchayat 2 - फोटो : social media

इस समय ओटीटी पर फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज का खुमार भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बीते दिनों हुए अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने एक कार्यक्रम में कई नई वेब सीरीज की घोषणा की थी। लेकिन लगता है अमेजन का कोटा अभी पूरा नहीं हुआ है। अब इसने अपनी पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत' के दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है। इस खबर को सुन फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

विज्ञापन

इस दिन से होगी स्ट्रीम 
अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सीरीज का एक पोस्टर साझा कर इसकी रिलीज डेट की जानकारी दी है। 'पंचायत' का दूसरा सीजन 20 मई को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि सीरीज का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज किया गया था और तभी से दर्शक इसके दूसरे सीजन का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट किया साझा 
पोस्टर साझा करते हुए अमेजन प्राइम वीडियो ने लिखा, "जनहित में जारी, अब आ रही है फिर से पंचायत देखने की बारी।" साझा किए गए पोस्टर में अभिनेता जितेंद्र कुमार यानी फुलेरा पंचायत के मुख्य सचिव बेठे नजर आ रहे हैं। वह काफी परेशान दिख रहे हैं और उनके आस-पास कागजों का ढेर लगा हुआ है, जिसके ऊपर एक जलता हुआ लैंप रखा हुआ है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by amazon prime video IN (@primevideoin)

विज्ञापन

फुलेरा गांव को फिर संभालते दिखेंगे अभिषेक 
सीरीज के दूसरे सीजन की कहानी भी पहले सीजन की तरह ही पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी और फुलेरा गांव के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। पहले सीजन में हमने देखा था कि कैसे इंजीनियरिंग कर चुके अभिषेक त्रिपाठी पंचायत सचिव बनकर फुलेरा गांव में आते हैं। उन्हें यह नौकरी बिल्कुल पसंद नहीं आती और वह इसे छोड़ना चाहते हैं लेकिन उनका भाग्य उन्हें ऐसा करने नहीं देता।

यह होगी स्टार कास्ट
इस कॉमेडी सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव, चंदन रॉय और नीना गुप्ता मुख्य किरदारों में हैं। इसका निर्देशन दीपक कुमार ने किया है। अब देखना यह होगा कि क्या 'पंचायत' का यह दूसरा सीजन दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed