फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   OTT platforms may soon mandate to display anti-tobacco warnings and disclaimers health ministry to amend rules

OTT: ओटीटी पर दिखानी होगी तंबाकू से संबंधित चेतावनी, नियमों में संशोधन की तैयारी में स्वास्थ्य मंत्रालय

Thu, 25 May 2023 06:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 25 May 2023 06:01 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार मंत्रालय सक्रिय रूप से सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद नियम, 2004 में संशोधन करने पर विचार कर रहा है और इस संबंध में एक अधिसूचना जल्द ही जारी होने की संभावना है।

विज्ञापन
OTT platforms may soon mandate to display anti-tobacco warnings and disclaimers health ministry to amend rules
ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जल्द ही सिनेमाघरों और टीवी की तरह की तंबाकू से संबंधित चेतावनी और डिस्क्लेमर देखने को मिल सकते हैं। इस बारे में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय जल्द ही नियमों में संशोधन कर सकता है।

विज्ञापन

Ashish Vidyarthi: 60 साल की उम्र में दूसरी बार दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी, लव स्टोरी को लेकर कही यह बात

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय कर सकता है संशोधन

सूत्रों के अनुसार मंत्रालय सक्रिय रूप से सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद नियम, 2004 में संशोधन करने पर विचार कर रहा है और इस संबंध में एक अधिसूचना जल्द ही जारी होने की संभावना है। एक आधिकारिक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मसौदा अधिसूचना के अनुसार, तम्बाकू उत्पादों या उनके उपयोग को प्रदर्शित करने वाली ऑनलाइन क्यूरेटेड कंटेंट के प्रकाशकों को कार्यक्रम की शुरुआत और मध्य में कम से कम 30 सेकंड के तम्बाकू विरोधी चेतावनी दिखानी होगी। 
Actress: बी ग्रेड फिल्मों में बोल्डनेस का तड़का लगा चुकी हैं ये एक्ट्रेस, इंटीमेट सीन्स देकर मचाया था तहलका

इन नियमों का करना होगा पालन

इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान तम्बाकू उत्पादों या उनके उपयोग को प्रदर्शित किया जाने पर उन्हें स्क्रीन के नीचे एक प्रमुख स्थिर संदेश के रूप में तम्बाकू विरोधी स्वास्थ्य चेतावनी प्रदर्शित करने की आवश्यकता होगी। साथ ही, ड्राफ्ट में कार्यक्रम के आरंभ और मध्य में तम्बाकू के उपयोग के दुष्प्रभावों पर न्यूनतम 20 सेकंड का एक दृश्य-श्रव्य डिस्क्लेमर प्रदर्शित किया जाने की बात भी कही गई है। अधिकारियों के अनुसार, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की गई वेब सीरीज और फिल्मों में तम्बाकू उत्पादों के उपयोग और धूम्रपान को बड़े पैमाने पर बिना डिस्क्लेमर के दिखाया जा रहा है, जो सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 के स्पष्ट उल्लंघन है।
Coat: शुक्रवार को रिलीज नहीं होगी संजय मिश्रा और विवान की फिल्म, नई रिलीज डेट को लेकर बाद में होगी घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed