फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Mukul Dev talks about ZEE5 Original Series State of Siege 26/11

अभिनेता मुकुल देव का खुलासा, इस सीरीज में असली प्रोटेस्ट को बनाया शो का हिस्सा

Sat, 14 Mar 2020 01:19 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sat, 14 Mar 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
Mukul Dev talks about ZEE5 Original Series State of Siege 26/11
मुकुल देव - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज : 26/11' के रिलीज की तारीख निकट आ रही है। जैसे-जैसे तारीख करीब आ रही है, वैसे ही कुछ रोचक कहानियों का खुलासा इसके कलाकार, निर्देशक और निर्माता कर रहे हैं। हाल ही में एक खुलासा सीरीज में विलेन की भूमिका निभा रहे अभिनेता मुकुल रॉय ने भी किया है।

विज्ञापन


सीरीज के एक दृश्य की शूटिंग के दौरान भोपाल में एक वास्तविक विरोध हो रहा था। इस विरोध की कुछ फुटेज को शो में भी शामिल किया गया है। इस बारे में विस्तार से बताते हुए शो के बैड बॉय अभिनेता मुकुल देव ने कहा, 'इस शो में हमारा एक प्रोटेस्ट सीन है। जब हम दृश्य की शूटिंग कर रहे थे, तो भोपाल में असल में विरोध प्रदर्शन हो रहा था। यह हमारे लिए एक बहुत ही मजेदार पल था, और सौभाग्य से हमारे कैमरामैन असली प्रोटेस्ट से भी कुछ शॉट्स लेने में कामयाब रहे।'
विज्ञापन


बता दें कि वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज 26/11' साल 2020 की सबसे प्रतीक्षित ओटीटी शो में से एक है। यह सीरीज अब तक दबी रहीं कई अनकही कहानियों को उजागर करेगी। इस सीरीज का आधार 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में एनएसजी कमांडो की हुई कार्रवाई को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शो में प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए निर्माताओं ने वीएफएक्स शॉट्स के बजाय असली विस्फोटक का इस्तेमाल किया है। लेखक संदीप उन्नीथन की लिखी किताब 'ब्लैक टोर्नेडो : द थ्री सीज ऑफ मुंबई 26/11' पर आधारित इस सीरीज को मैथ्यू लेटविलेर ने निर्देशित किया है। आठ एपिसोड का यह शो 20 मार्च 2020 को जी5 पर रिलीज किया जाएगा। इस शो में अर्जन बाजवा, अर्जुन बिजलानी, विवेक दहिया, मुकुल देव, सिड मक्कर, तारा अलीशा बेरी और अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed