फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Mirzapur Season 3 Rasika Dugal Aka Beena Tripathi Started Preparing For The Series

Mirzapur 3: रसिका दुग्गल ने वीडियो शेयर कर दिखाई ‘मिर्जापुर 3’ की अपनी तैयारी, फैंस बोले- अब और इंतजार नहीं होता

Sun, 12 Jun 2022 11:27 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 12 Jun 2022 11:27 PM IST
सार

मिर्जापुर के तीसरे सीजन का नया अपडेट सामने आया है। रसिका दुग्गल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करके सीरीज को लेकर जानकारी दी है। इस सीरीज के पहले दोनों ही सीजन दर्शकों को काफी पसंद आए थे। वहीं, अब दर्शक तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Mirzapur Season 3 Rasika Dugal Aka Beena Tripathi Started Preparing For The Series
रसिका दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'मिर्जापुर' वेब सीरीज के तीसरे सीजन का दर्शकों को काफी समय से इंतजार है। सीरीज में कालीन भैया की दूसरी पत्नी बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं, अब अभिनेत्री ने सीरीज को लेकर एक नया अपडेट दिया है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन

दरअसल, रसिका दुग्गल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में कई सारे बॉक्स दिखाई दे रहे हैं और सभी पर सीरीद के मुख्य किरदारों के नाम का टैग लगा हुआ है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मिर्जापुर 3 की तैयारी'। अब उनके इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'बीना जी अब और इंतजार नहीं होता', तो दूसरे ने लिखा 'बेस्ट सीरीज, जल्द आने का इंतजार है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rasika (@rasikadugal)

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दोनों सीजन को मिला प्यार
इससे पहले सीरीज से दो सीजन आ चुके हैं, जिन्होंने धूम मचा दी थी। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित पहला सीजन 2018 में आया था, जिसके बाद से ही दर्शकों में इसका क्रेज बढ़ गया और 2020 में आए दूसरे सीजन ने कमाल कर दिया। दर्शकों ने दोनों ही सीजन को काफी पसंद किया था।

विज्ञापन

ये हैं मुख्य किरदार
'मिर्जापुर' में अली फजल गुड्डू पंडित, पंकज त्रिपाठी कालीन भैया और दिव्येंदु शर्मा मुन्ना त्रिपाठी की भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा सीरीज में श्वेता त्रिपाठी शर्मा, कुलभूषण खरबंदा, विजय वर्मा और ईशा तलवार भी हैं। तीसरे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed