फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Manoj Bajpayee Neeraj Pandey Reunite For Discovery plus Docu Series Secrets of Kohinoor

Manoj Bajpayee: ओटीटी पर फिर से धमाल मचाने को तैयार मनोज बाजपेयी, नीरज पांडे की इस डॉक्यू-सीरीज में आएंगे नजर

Mon, 25 Jul 2022 03:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 25 Jul 2022 03:00 PM IST
सार

मनोज बाजपेयी नीरज पांडे के निर्देशन में बनी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म स्पेशल 26 में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। वहीं, वह फिल्म अय्यारी में भी काम कर चुके हैं। इस फिल्म में उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी लीड रोल में नजर आए थे। 

विज्ञापन
Manoj Bajpayee Neeraj Pandey Reunite For Discovery plus Docu Series Secrets of Kohinoor
सीक्रेट्स ऑफ कोहिनूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी और डायरेक्टर नीरज पांडे की जोड़ी एक बार फिर से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लौटने जा रही है। 'सीक्रेट्स' फ्रेंचाइजी के दूसरे अध्याय के साथ दोनों दर्शकों के बीच एक बार फिर आ रहे हैं। डिस्कवरी+ ने सोमवार इस डॉक्यू सीरीज का फर्स्ट लुक जारी कर दिया। इस सीरीज का नाम 'सीक्रेट्स ऑफ द कोहिनूर' है। सीरीज में मनोज एक बार फिर रोचक तरीके से लोगों को एक अनसुनी दास्तां सुनाने वाले हैं।

विज्ञापन

इस दिन होगी रिलीज
बता दें कि 'सीक्रेट्स ऑफ सिनौली: डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी' की जोरदार सफलता के बाद दर्शकों को नए चैप्टर का बेसब्री से इंतजार था। लोगों की इंतजार घड़ियां अब खत्म हो चुकी हैं। निर्देशक नीरज पांडे और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी की सफल जोड़ी डिस्कवरी+ पर जल्द ही एक और रोमांचक सीरीज के साथ लौट रहे हैं। इस सीरीज को 4 अगस्त को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज पांडे ने कही ये बात
इस डॉक्यू-सीरीज में गहरे शोध और शानदार स्टोरी टेलिंग के माध्यम से प्रसिद्ध कोहिनूर हीरे की अनसुनी कहानी बताई जाएगी। इस बारे में अपने विचार साझा करते हुए निर्देशक नीरज पांडे ने कहा, 'सीक्रेट्स ऑफ सिनौली' की जबरदस्त सफलता के बाद, मैं 'सीक्रेट्स ऑफ द कोहिनूर' के लिए डिस्कवरी+ और मनोज बाजपेयी के साथ फिर से जुड़कर बेहद खुश हूं। मनोज की असाधारण कहानी कहने की विशेषता उन्हें कोहिनूर की यात्रा को बताने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प बनाती है, जिसके बारे में हम में से अधिकांश ने सुना है लेकिन कोई भी उसे अपना नहीं कह सकता। मुझे विश्वास है कि यह ऐतिहासिक यात्रा दुनियाभर के दर्शकों को आकर्षित करेगी। इस सीरीज का निर्माण नीरज पांडे की प्रोडक्शन कंपनी फ्राइडे स्टोरीटेलर्स कर रही है जबकि इसका निर्देशन राघव जयरथ ने किया है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी नीरज पांडे के निर्देशन में बनी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म स्पेशल 26 में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। वहीं, वह फिल्म अय्यारी में भी नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी लीड रोल में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed