फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Manisha Koirala Shirley Setia Prit Kamani Nikita Dutta Starrer Maska To Stream on Netflix 27 March

'लस्ट स्टोरीज' के बाद मनीषा कोइराला नेटफ्लिक्स पर लगाएंगी 'मस्का', 27 मार्च को देंगी दस्तक

Thu, 12 Mar 2020 02:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 12 Mar 2020 02:26 PM IST
सार

  • 'लस्ट स्टोरीज' के बाद 'मस्का' में नजर आएंगी मनीषा कोइराला।
  • 27 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी वेब सीरीज।
  • शिरली सेतिया, प्रीत कामानी, निकिता दत्ता, जावेद जाफरी भी आएंगे नजर।

विज्ञापन
Manisha Koirala Shirley Setia Prit Kamani Nikita Dutta Starrer Maska To Stream on Netflix 27 March
maska - फोटो : amar ujala mumbai

विस्तार

'लस्ट स्टोरीज' से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखने वाली अभिनेत्री मनीषा कोइराल जल्द ही नेटफ्लिक्स की एक और वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज 'मस्का' की घोषणा तो पहले ही हो चुकी थी। अब वेब सीरीज की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 27 मार्च से स्ट्रीम होने जा रही है।

विज्ञापन


नीरज उधवानी के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज की कहानी एक ऐसे खुले विचार वाले युवा पर आधारित है जो एक्टर बनना चाहता है। इस युवा का नाम रूमि है। रूमि खुले विचारों और अपने सपनों को पूरा करने की क्षमता रखता है। रूमि के अभिनेता बनने के सफर में उसकी मुलाकात एक सीधी सोच रखने वाली लड़की से होती है।
विज्ञापन


कुछ वक्त पहले ही नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस फिल्म का एक प्रमोशनल फर्स्ट लुक वीडियो भी साझा किया था। इस वीडियो में प्रीत कमानी और शिरली सेतिया नजर आए थे। वीडियो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री बेहद शानदार लग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज को नीरज उधवानी ने निर्देशित किया है। वेब सीरीज के जरिए नीरज ने निर्देशन में पहली बार कदम रखा है। इससे पहले नीरज 'मेरे डैड की मारुति' और 'दिल तो बच्चा है जी' के जरिए लेखक के रूप में नजर आ चुके हैं। 'मस्का' में मनीषा कोइराला के अलावा शिरली सेतिया, प्रीत कामानी, निकिता दत्ता और जावेद जाफरी नजर आने वाले हैं।


गौरतलब है कि ये मनीषा कोइराला की दूसरी वेब सीरीज है। इससे पहले वो नेटफ्लिक्स की ही वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा मनीषा संजय दत्त की 'प्रस्थानम' में भी अहम किरदार निभा चुकी हैं। इसके बाद मनीषा नेटफ्लिक्स की ही एक और वेब सीरीज 'फ्रीडम' में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज का निर्देशन दिबाकर बनर्जी के द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed