फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Lock Upp: Get Lost Mandana trends on Twitter as Karan Kundra slams her for playing women card in the show

Lock Upp: करण कुंद्रा के साथ मंदना करीमी को बहस करना पड़ गया महंगा, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा ‘गेट लॉस्ट मंदना’

Thu, 31 Mar 2022 08:32 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 31 Mar 2022 08:32 PM IST
सार

मंदना करीमी जब से 'लॉक अप'  का हिस्सा बनी हैं, वह अपने रवैये को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कंगना भी मंदाना को उनके इसी रवैये के चलते फटकार लगा चुकी हैं। वहीं, अब मंदना की  करण कुंद्रा के साथ बसह हो गई। 

विज्ञापन
Lock Upp: Get Lost Mandana trends on Twitter as Karan Kundra slams her for playing women card in the show
करण कुंद्रा, मंदना करीमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रंगना रणौत का शो 'लॉक अप' आए दिन सुर्खियां में बना रहता है। कभी शो में नए वाइल्डकार्ड की एंट्री होती, तो कभी किसी को शो से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। कंटेस्टेंट्स के बीच भी आए दिन तीखी बहस देखने को मिलती है। मंदना करीमी जब से शो का हिस्सा बनी हैं, वह अपने रवैये को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। क्वीन कंगना भी मंदाना को उनके इसी रवैये के चलते फटकार लगा चुकी हैं। वहीं, अब मंदना की जेलर करण कुंद्रा के साथ बसह हुई, जिसके बाद से ट्विटर पर 'गेट लॉस्ट मंदना' ट्रेंड करने लगा।
विज्ञापन


शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें करण मंदना के वुमेन कार्ड प्ले करने पर उन्हें फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, एक टास्क के दौरान मंदना नियमों का पालन नहीं करतीं, जिस पर करण उन्हें टोक देते हैं। ऐसे में मंदना करण के साथ ही बहस करना शुरू कर देती हैं। इससे करण कुंद्रा आग बबूला हो जाते हैं।
विज्ञापन


करण मंदना से यह कहते हुए दिखाई देते हैं कि मुझे मत बताओ, कैसे काम करना है। फिर भी मंदना उनसे टास्क को लेकर लॉजिकल एक्सप्लनेशन मांगती हैं और कहती हैं कि उन्हें धक्का लगा है। इस पर करण गुस्से में कहते हुए दिखाई दिए कि मेरे साथ ये वुमेन कार्ड मत खेलने। इनसे कहा गया था कि उधर खड़े रहो, फिर भी ये बीच में जाकर खड़ी हो गईं। इसी वजह से इन्हें धक्का लगा है, क्योंकि इन्होंने नियमों का पालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)


इसके बाद मंदना कैमरे की ओर देखकर कहती हैं कि मुझे अब इस शो का हिस्सा नहीं बने रहने है। इस पर करण चिल्लाते हुए कहते हैं कि मुझे परवाह नहीं है, शो छोड़ना चाहती हो तो अभी चली जाओ। इसके बाद मंदना गेम एरिया से बाहर जाने लगती हैं, तो करण चिल्लाते हुए कहते हैं कि मैं किसी को भी स्टूपिड वुमेन कार्ड नहीं खेलने दूंगा। ये 2022 का भारत है मैडम। इस प्रोमो के आने के बाद से ही ट्विटर पर फैंस करण का साथ दे रहे हैं, तो मंदना के खिलाफ जमकर ट्वीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed