Kumari Srimathi: नित्या मेनन की कुमारी श्रीमती का ट्रेलर जारी, कॉमेडी के साथ इमोशन का डबल डोज परोसती है सीरीज
साउथ की दमदार अभिनेत्री नित्या मेनन की आगामी वेब सीरीज 'कुमारी श्रीमती' का आज यानी 22 सितंबर को दमदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है।
विस्तार
साउथ की दमदार अभिनेत्री नित्या मेनन इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'कुमारी श्रीमती' को लेकर चर्चा में हैं। आज यानी 22 सितंबर को एक्ट्रेस की इस सीरीज का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है। सीरीज की कहानी नित्या मेनन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए न केवल सामाज से, बल्कि अपने परिवार से भी लड़ जाती है।
इस दिन स्ट्रीम होगी 'कुमारी श्रीमती'
जाने-माने निर्देशक गोमतेश उपाध्याय के निर्देशन में बनी 'कुमारी श्रीमती पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। इस सीरीज में कुल 7 एपिसोड हैं। इसके साथ ही सीरीज को तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम किया जाएगा। सीरीज की कहानी पूर्वी गोदावरी के एक दूरदराज के गांव में रहने वाली एक मजबूत इरादों वाली महिला श्रीमती अपने पैतृक घर को वापस पाने के लिए अपने गांव में एक बार और रेस्तरां खोलने का फैसला करती है, जब श्रीमती उसकी राह में आने वाली अलग-अलग सामाजिक और नैतिक बाधाओं को पार करती है, तो हास्य से भरपूर घटनाओं की झड़ी लग जाती है।
साउथ के ये सितारे आएंगे नजर
वेब सीरीज 'कुमारी श्रीमती' में साउथ के दिग्गज कलाकार शामिल हैं। सीरीज में नित्या के अलावा गौतमी, थिरुवीर, निरुपम, तल्लुरी रामेश्वरी, प्रणीता पटनायक, प्रेम सागर, डॉ. विजयकृष्ण नरेश और मुरली मोहन भी अहम किरदार में हैं।
यह भी पढ़ें- The Vaccine War: फिल्म से पल्लवी के किरदार का हुआ खुलासा, NIV डायरेक्टर प्रिया अब्राहम की कहानी करेंगी बयां
Kangana Ranaut: कंगना ने खालिस्तानियों पर साधा निशाना, सिख समुदाय से 'अखंड भारत' को सपोर्ट करने का किया आग्रह