फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Koffee With Karan 7: Vijay Deverkonda not dosclose his Relationship status said i dont want to break hearts

Koffee With Karan 7: कॉफी काउच पर विजय देवरकोंडा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर की बात, बोले- शादी के बाद...

Wed, 27 Jul 2022 09:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 27 Jul 2022 09:14 PM IST
सार

विजय के अलावा इस एपिसोड में करण अनन्या से भी कई मुश्किल सवाल पूछते नजर आने वाले हैं। एपिसोड के दूसरे प्रोमो में करण अनन्या से आदित्य रॉय कपूर के बारे में सवाल पूछकर एक्ट्रेस को हैरान कर देते हैं। इस पर अनन्या क्या जवाब देती हैं यह जानने के लिए आपको रोमांच से भरा यह एपिसोड देखना पड़ेगा।

विज्ञापन
Koffee With Karan 7: Vijay Deverkonda not dosclose his Relationship status said i dont want to break hearts
विजय देवरकोंडा-अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'कॉफी विद करण 7' का चौथे एपिसोड टेलिकास्ट होने से पहले ही हिट हो चुका है। इसका प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप के सामने आने के बाद लोगों में इस एपिसोड को देखने की बेताबी काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस बार करण के शो का हिस्सा साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे बनने वाले हैं। शो के प्रोमो से पता चल रहा है कि करण इस बार दोनों से सवालों की बौछार करने वाले हैं। बता दें कि विजय को ग्लैमर की चकाचौंध से दूर रहने के लिए जाना जाता है। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं। हालांकि इस शो में उन्होंने यह खुलासा कर दिया है कि वह अपनी रिलेशनशिप स्टेटस को पब्लिक क्यों नहीं करते हैं।

विज्ञापन

रिलेशनशिप पर कही ये बात

एपिसोड में जब करण ने उनसे पूछा कि क्या वह रिलेशनशिप में हैं? इस पर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं जिस दिन शादी करूंगा और बच्चे पैदा करूंगा, जोर-जोर से चिल्लाकर सबको बताउंगा। तब तक मैं उन्हें दुख नहीं पहुंचाना चाहता जो मुझे प्यार करते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो बतौर एक्टर आपको प्यार करते हैं और उनकी दीवार पर आपका पोस्टर है। वे मुझे इतना चाहते हैं और मेरी तारीफ करते हैं कि मैं उनका दिल नहीं तोड़ना चाहता।'

View this post on Instagram

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

विज्ञापन
विज्ञापन

28 जुलाई को आएगा एपिसोड

विजय के अलावा इस एपिसोड में करण अनन्या से भी कई मुश्किल सवाल पूछते नजर आने वाले हैं। एपिसोड के दूसरे प्रोमो में करण अनन्या से आदित्य रॉय कपूर के बारे में सवाल पूछकर एक्ट्रेस को हैरान कर देते हैं। इस पर अनन्या क्या जवाब देती हैं यह जानने के लिए आपको रोमांच से भरा यह एपिसोड देखना पड़ेगा। बता दें कि यह एपिसोड कल यानी 28 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed