फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Jaideep Ahlawat Praise Manoj Bajpayee Both Work Together In Family Man 3

Jaideep Ahlawat: जयदीप अहलावत ने किस एक्टर को कहा कमाल? चर्चित वेब सीरीज में साथ आएंगे नजर

Thu, 13 Feb 2025 12:36 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 13 Feb 2025 12:36 AM IST
सार

पिछले दिनों जयदीप अहलावत वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ की वजह से चर्चा में बने रहे हैं। जल्द ही वह एक और चर्चित वेब सीरीज में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ बॉलीवुड के एक नामी एक्टर भी हैं, जो वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। इस एक्टर के साथ अभिनय करने का अनुभव जयदीप के लिए बहुत ही कमाल का रहा है? जानिए, कौन है वो एक्टर? 

विज्ञापन
Jaideep Ahlawat Praise Manoj Bajpayee Both Work Together In Family Man 3
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जयदीप अहलावत को बॉलीवुड से ज्यादा लाइमलाइट वेब सीरीज में अभिनय करके मिली है। वह वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ के दो सीजन में नजर आ चुके हैं। इसमें वह हाथी राम चौधरी के किरदार में नजर आते हैं, जो एक पुलिस ऑफिसर है। इस किरदार के जरिए दर्शकों को अपराध की स्याह दुनिया दिखाई जाती है। ‘पाताल लोक 2’ में भी दर्शकों ने जयदीप को खूब सराहा। अब वह एक और वेब सीरीज में नजर आएंगे। इसमें जिस कलाकार के साथ वह काम कर रहे हैं, वह बॉलीवुड के उम्दा एक्टर्स में शामिल है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़े: Jaideep Ahlawat: 'सारे अवॉर्ड आज ही चाहिए, चार दिन बाद मर गया तो...; करियर को लेकर जयदीप अहलावत के कई खुलासे
विज्ञापन

जयदीप ने इस एक्टर को सराहा
जल्द ही जयदीप मनोज वाजपेयी के साथ वेब सीरीज ‘फैमिली मैन 3’ में नजर आएंगे। इस वेब सीरीज में उनका रोल काफी अलग होने वाला है। इस सीरीज का हिस्सा बनकर वह काफी खुश हैं। मनोज वाजपेयी के साथ एक्टिंग करना उनके लिए बड़ी बात है। वह मनोज को एक कमाल का एक्टर बताते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़े: Patal Lok 2: क्या 20 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं ‘पाताल लोक’ फेम जयदीप अहलावत? पूरा सच जानकर चौंक जाएंगे!

कहानी को बताया बेहतरीन 
जयदीप अहलावत ‘फैमिली मैन 3’ की स्टोरी को भी बेहतरीन और सुंदर बताते हैं। वह इस वेब सीरीज को बनाने वाली पूरी टीम की तारीफ करते हैं। उन्हें उम्मीद है कि जब वेब सीरीज आएगी तो दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। 

ये खबर भी पढ़े:Jaideep Ahlawat: कोई लेगा नहीं मुझे…, ऑनस्क्रीन रोमांस करना चाहते हैं इंस्पेक्टर हाथीराम; पर सामने है ये अड़चन

जयदीप के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 
जयदीप अहलावत एक फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ में भी नजर आएंगे। इसमें सैफ अली खान अहम भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में इसका टीजर भी रिलीज हुआ, यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म हाइस्ट यानी चोरी पर आधारित है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed